Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, May 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए
    Jharkhand Top News

    रांची में अड्डेबाजी के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान, 50 से ज्यादा पकड़े गए

    shivam kumarBy shivam kumarMay 25, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची में बेवजह अड्डेबाजी करने वालों की अब खैर नहीं है। रांची पुलिस ने ऐसे असमाजिक तत्वों और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सख्ती बरतना शुरू भी कर दिया है। सार्वजनिक स्थानों के साथ-साथ कई अन्य जगहों पर रात में अड्डेबाजी करने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार की रात पुलिस ने अभियान चलाया और 50 से अधिक लोगों को पकड़ा। । यह अभियान डीआईजी सह रांची एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा के निर्देश पर चलाया गया।

    दरअसल, चन्दन कुमार सिन्हा ने शनिवार की रात अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से एक मोबाइल नंबर साझा किया और आम लोगों से सूचना देने की अपील की। नंबर साझा करने के कुछ ही देर बाद उसका सकारात्मक असर दिखने लगा। रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से आम लोगों के फोन आने लगे और बकायदा अड्डेबाजी की तस्वीर के साथ लोकेशन तक पुलिस के पास पहुंचने लगी।

    आम लोगों की सूचना पर एक साथ शहर के हर थाना क्षेत्र में अड्डेबाजी करने वालों पर कारवाई शुरू की गई। इस दौरान मोरहाबादी मैदान, करमटोली चौक, बिरला मैदान, रिम्स के आस पास, डीआईजी मैदान, डोरंडा और लालपुर के लोअर वर्धमान कंपाउंड में एक साथ पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस की इस कार्रवाई से हर तरफ हड़कंप मच गया। पुलिस अभियान के दौरान 50 से ज्यादा लोगों को बेवजह मजमा लगाने के आरोप में पकड़ा गया।

    पुलिस की इस कार्रवाई में कई ऐसे लोग भी पकड़े गए, जो बेवजह सड़कों पर खड़े होकर अपना समय बर्बाद कर रहे थे। कुछ स्थानों पर धूम्रपान करते हुए लोगों को भी पकड़ा गया। सभी को थाने लाया गया, हालांकि उन्हें चेतावनी देते हुए उनके परिजनों को मामले की जानकारी देकर वापस घर जाने दिया गया। जाते-जाते सभी को यह हिदायत दी गई कि भविष्य में अगर बेवजह अड्डेबाजी करते दिखे, तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    डीआईजी सह एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे मुखर होकर अड्डेबाजी करने वालों की जानकारी दें। आप सभी से आग्रह है कि आप सबको अगर किसी भी जगह पर अड्डेबाजी दिखती है या उसकी सूचना मिलती है, तो तुरंत हमें जानकारी दें, इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी. सूचना के लिए आप 89877 90664 नंबर पर कॉल या मैसेज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी स्थान पर अड्डेबाजी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
    Next Article समाज को आगे बढ़ाने में महिलाओं का योगदान महत्वपूर्ण: सुदीप गुड़िया
    shivam kumar

      Related Posts

      देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

      May 3, 2026

      पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप

      May 3, 2026

      हजारीबाग बैंक लूट कांड: यूपी एसटीएफ के साथ संयुक्त कार्रवाई में 3 आरोपित गिरफ्तार, सोना-नकदी बरामद

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • देवघर: श्रावणी मेला 2026 की तैयारी तेज, मंत्री ने की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
      • बरगी की जल-समाधि: जब नियमों को रद्दी में फेंका गया, तब कोख से लिपटी मौत बाहर आयी
      • युवा कार्तिक की तारीफ में गायकवाड़ बोले- उसमें हर परिस्थिति में ढलने की है काबिलियत
      • राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 2.0 लॉन्च, बच्चों के समग्र स्वास्थ्य के लिए नए दिशानिर्देश जारी
      • पलामू में NEET UG परीक्षा केंद्र पर हंगामा, प्रश्न-पत्र एक घंटे देरी से मिलने का आरोप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version