Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अपराधियों ने दो हाइवा में लगाई आग, चालक को पीटा
    Jharkhand Top News

    अपराधियों ने दो हाइवा में लगाई आग, चालक को पीटा

    shivam kumarBy shivam kumarMay 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के जौरा- करमाचराई मुख्य मार्ग स्थित कुटिया मोड़ पर मंगलवार की रात दो हाइवा में आग लगा दी गई। दोनों हाइवा जौरा माइंस से पत्थर लेकर लौट रहे थे। पत्थर को करमाचराई क्रशर पर गिराना था। इस घटना को बाइक सवार 8 से 9 की संख्या में अपराधियों ने अंजाम दिया। सभी छोटे हथियार से लैस थे। सभी की उम्र 20 से 25 वर्ष के आस पास थी। इस संबंध में बुधवार को दोनों हाइवा चालक के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस छानबीन में जुट गई है। दोनों हाइवा छतरपुर के उमाकांत जायसवाल उर्फ मुन्ना का बताया गया है।

    जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात करीब 10 बजे दोनों हाइवा जौरा माइंस से पत्थर लेकर निकले थे। माइंस से तीन- चार किलोमीटर दूर जाने पर अचानक अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार 8 से 9 की संख्या में अपराधी पहुंचे और दोनों गाड़ियों को रोककर उनके चालक को नीचे उतारा। हथियार सटाकर उनकी पिटाई की और फिर साथ में लाये पेट्रोल डालकर हाइवा में आग लगा दी।

    घटना को अंजाम देने के बाद सारे अपराधी खपडवाडीह की ओर निकल गए। इस घटना से रात के समय पत्थर माइंस से निकलने वाले वाहनों के चालकों में हड़कंप मच गया है।

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अवध यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि अपराधियों ने इसे अंजाम दिया है। मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन तेज की गई है।

    उल्लेखनीय है कि छतरपुर से ही सटे नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले ही एक साथ कई वाहनों में अपराधियों ने आग लगा दी थी। रंगदारी और लेवी के लिए लगातार इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। नक्सलियों का प्रभाव इस इलाके में नहीं के बराबर है, लेकिन अपराधी उत्पात मचा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में मॉनसून के पांच जून तक आने की संभावना
    Next Article झारखंड की सियासत का नया मुद्दा बना है सरना धर्म कोड
    shivam kumar

      Related Posts

      बाबा बैद्यनाथ धाम में तीन दिनों में चार लाख 75 हजार 659 श्रद्धालुओं ने किया जलापर्ण

      July 17, 2025

      झारखंड के पलामू जिले में सबसे अधिक 204 मिलीमीटर हुई बारिश

      July 17, 2025

      रिम्स टू बनेगा एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल : मंत्री

      July 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कोलकाता में ईडी ने वैध दावेदार को लौटाई 9.56 करोड़ की संपत्तियां
      • अपराधियाें ने पारस हॉस्पिटल में घुसकर मारी गाेली, सांसद ने की राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग
      • बांग्लादेश ने तीसरे टी-20 में श्रीलंका को 8 विकेट से हराया, सीरीज़ 2-1 से जीती
      • ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम घोषित, ज्वेल एंड्रू और जेदियाह ब्लेड्स को पहली बार मौका
      • भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा एक दिन के लिए स्थगित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version