Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»अपार्टमेंट के दो घरों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस
    Jharkhand Top News

    अपार्टमेंट के दो घरों में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

    shivam kumarBy shivam kumarJune 2, 2025Updated:June 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। मानगो थाना क्षेत्र में स्थित आजादनगर रोड नंबर तीन के जाहिद अपार्टमेंट में चोरी का मामला सोमवार को प्रकाश में आया है। अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 301 और 401 में चोरों ने सोने के गहनों और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। अनुमान है कि चोरी में करीब तीन से चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के समय दोनों फ्लैटों में रहने वाली महिलाएं घर से बाहर थीं, जिससे चोरों को वारदात को अंजाम देने का पूरा मौका मिल गया।

    फ्लैट नंबर 402 का ताला भी तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन चोर इसमें सफल नहीं हो सके। चोरी का पता तब चला जब फ्लैट नंबर 301 में रहने वाली शाहिस्ता, जो टीएमएच में कार्यरत हैं, अपनी ड्यूटी से लौटकर घर आईं। उन्होंने देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और कीमती गहने और नकदी गायब हैं।

    अपार्टमेंट में सुरक्षा के लिए दो गार्ड तैनात हैं। एक सुबह और एक शाम की ड्यूटी पर रहते हैं। इसके बावजूद किसी अजनबी के आने-जाने की जानकारी गार्ड को नहीं है। इससे संदेह जताया जा रहा है कि चोरी में किसी अंदर के व्यक्ति की मिलीभगत हो सकती है। घटना के समय केवल एक डिलीवरी बॉय फ्लैट के अंदर गया था, जिसकी भी जांच की जा रही है।

    स्थानीय निवासियों ने बताया कि अपार्टमेंट में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं, जबकि हर महीने मेंटेनेंस शुल्क लिया जाता है। इससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

    फिलहाल मानगो पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

    थाना प्रभारी ने बताया कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। वहीं मानगो पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। जांचकर्ता अधिकारी ने बताया कि संभवतः अपार्टमेंट के अन्दर का ही चोर हो? वे सभी संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमित शाह की नीति ने तोड़ दी है नक्सलवाद की कमर
    Next Article यात्री बस से 1300 किलोग्राम नकली पनीर, खोवा और मुरब्बा जब्त
    shivam kumar

      Related Posts

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025

      राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं

      June 5, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      • राज्यपाल ने पर्यावरण दिवस व गंगा दशहरा की दी शुभकामनाएं
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामले बढ़कर हुए 4866, पिछले 24 घंटे में 7 लोगों को मौत
      • प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version