Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
    Jharkhand Top News

    झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

    shivam kumarBy shivam kumarJune 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मुस्लिम युवकों ने की थी छेड़छाड़, राज्य सरकार पर तुष्टिकरण की राजनीति का लगाया आरोप
    रांची। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रामगढ़ जिले में आदिवासी नाबालिग लड़कियों के साथ हुए छेड़छाड़ के मामले को लेकर झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि 4 जून को दामोदर नदी में नहाने गयी 6 आदिवासी नाबालिग लड़कियों और एक महिला के साथ कुछ मुस्लिम युवकों ने अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में पानी की समस्या के चलते महिलाओं को नहाने के लिए नदी पर जाना पड़ता है, जहां ये असामाजिक तत्व रोजाना महिलाओं और बच्चियों को परेशान करते हैं। पीड़ित आदिवासी पक्ष द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। यहां तक कि जिन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया था, उन्हें भी कुछ मुस्लिम नेताओं के दबाव में छोड़ दिया गया।

    मरांडी ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार ने तुष्टिकरण के चलते न्याय तंत्र को इतना लचर बना दिया है कि आदिवासी बेटियों की इज्जत से खेलने वालों को मजहब देखकर बचा लिया जाता है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि आपने आदिवासियों को अबुआ सरकार के सपने दिखाये थे, कम से कम उन्हें तो अपने वोट बैंक की राजनीति का शिकार मत बनाइये।

    रामगढ़ एपी कार्रवाई सुनिश्चित करें : रामगढ़ पुलिस एसपी से बात कर मरांडी ने उन्हें पूरी तरह निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है, ताकि दोषियों को सख्त सजा मिल सके। मरांडी ने कहा कि जल्द से जल्द इस मामले में संज्ञान लेकर असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि ऐसी शर्मनाक घटनाएं दोहराई न जाएं और आदिवासी समाज की बेटियां अपने ही गांव में असुरक्षित महसूस न करें

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
    Next Article सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में किडनैप छात्रा रामगढ़ से बरामद, मांडू थाना प्रभारी ने दिखाई दिलेरी

      July 30, 2025

      बड़बोले स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश नहीं : बाबूलाल

      July 30, 2025

      देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 38.74 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण

      July 30, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में किडनैप छात्रा रामगढ़ से बरामद, मांडू थाना प्रभारी ने दिखाई दिलेरी
      • छत्तीसगढ़ के दुर्ग में मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर इडी की छापेमारी
      • बड़बोले स्वास्थ्य मंत्री से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार की गुंजाइश नहीं : बाबूलाल
      • देवघर के बाबा बैद्यनाथ धाम में अबतक 38.74 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलार्पण
      • विक्षिप्त युवक ने तोड़े कई वाहनों के शीशे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version