Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    बिजनेस

    शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

    shivam kumarBy shivam kumarJune 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती कारोबार के दौरान मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी मामूली बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार गिरकर लाल निशान में पहुंच गया, लेकिन थोड़ी ही देर बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाकर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों को वापस हरे निशान में पहुंचा दिया। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.19 प्रतिशत और निफ्टी 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

    शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया, हीरो मोटोकॉर्प, ओएनजीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.47 प्रतिशत से लेकर 1.48 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर श्रीराम फाइनेंस, कोटक महिंद्रा, अपोलो हॉस्पिटल, जियो फाइनेंशियल और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर 0.90 प्रतिशत से लेकर 0.33 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

    अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,449 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,796 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 653 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 16 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 14 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 26 शेयर हरे निशान में और 24 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

    बीएसई का सेंसेक्स आज 81.30 अंक की बढ़त के साथ 82,473.02 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में लिवालों और बिकवालों के बीच एक दूसरे पर हावी होने की कोशिश शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल में भी उतार-चढ़ाव होने लगा। बिकवाली का दबाव बनने पर ये सूचकांक कुछ देर के लिए लाल निशान में 82,308.91 अंक तक भी पहुंचा। हालांकि इसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से इसकी चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 159.38 अंक की तेजी के साथ 82,551.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 29.90 अंक उछल कर 25,134.15 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही लिवालों और बिकवालों की खींचतान के कारण इस सूचकांक की चाल भी ऊपर-नीचे होती रही। बिकवाली के दबाव में ये सूचकांक कुछ देर के लिए गिर कर लाल निशान में 25,081.30 तक पहुंचा। इसके बाद खरीदारों ने एक बार फिर लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 52.30 की मजबूती के साथ 25,156.55 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

    इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 53.49 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 82,391.72 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 1.05 अंक यानी 0.004 प्रतिशत की सांकेतिक उछाल के साथ 25,104.25 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिका में प्रोटेस्टेंटवादियों का एसबीसी में समलैंगिक विवाह के खिलाफ मतदान
    Next Article सर्राफा बाजार में लगातार चौथे दिन सोने की कीमत में गिरावट, चांदी में तेजी जारी
    shivam kumar

      Related Posts

      सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ओएफएस खुला

      May 22, 2026

      हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 325 अंक उछला

      May 22, 2026

      दो दिनों की गिरावट के बाद कच्चे तेल का भाव 106 डॉलर प्रति बैरल के पार

      May 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ईरान-अमेरिका को मनाने के प्रयासों में प्रगति के संकेत, डेमोक्रेट ट्रंप की शक्तियों पर अंकुश नहीं लगा पाए
      • सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का ओएफएस खुला
      • भूमाफियाओं पर सीवान पुलिस का बड़ा एक्शन, पूर्व मुखिया साबिर मियां गिरफ्तार
      • रांची जेल में महिला कैदी से यौन शोषण मामला : उच्च न्यायालय ने डीजीपी से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट
      • बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन ने सुधा दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version