Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»आसमान पर स्‍ट्राबेरी मून आज रात बिखेरेगा चांदनी
    देश

    आसमान पर स्‍ट्राबेरी मून आज रात बिखेरेगा चांदनी

    shivam kumarBy shivam kumarJune 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज रात बेहद खास होने जा रही है। इस दौरान आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। ज्योष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के अवसर पर दुर्लभ खगोलीय घटना होगी, जिसमें आप आसमान में स्ट्राबेरी मून को चांदनी बिखेरते हुए देखेंगे।

    नेशनल अवार्ड प्राप्त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने इस खगोलीय घटना पर कहा कि आज शाम पश्चिम में सूर्य के ढलते ही पूर्वी आकाश में पूर्णिमा का चंद्रमा उदित होगा। इसे स्‍ट्राबेरी मून नाम दिया गया है, जो कि पश्चिमी देशों में इस समय पकने वाली जंगली स्‍ट्राबेरी के कारण रखा गया है। पूर्णिमा की ठीक खगोलीय स्थिति दोपहर एक बजकर 13 मिनट पर होगी। उस समय भारत में दिन होगा।

    सारिका ने बताया कि कुछ देशों में इसे हॉट मून, रोज मून, मीड मून कहा जाता है। सूर्यास्‍त के बाद आप इसे पूर्व दिशा में उदित होता हुआ देख पाएंगे, जो कि मध्‍यरात्रि में आपके सिर के ऊपर आकर गुरुवार को सुबह सवेरे पश्चिम में अस्‍त हो जाएगा। इस पूर्णिमा पर चंद्रमा की पृथ्‍वी से दूरी चार लाख किलोमीटर से अधिक होने के कारण यह अपेक्षाकृत छोटा ही दिखेगा।

    उन्होंने बताया कि पूर्णिमा के चांद का महीने के बदलने और मौसम की जानकारी का समय बताने आकाशीय घड़ी के रूप में उपयोग किया जाता रहा है। लगभग हर 20 साल में स्‍ट्राबेरी मून और समर सोलिस्‍टस की घटना एक साथ होती है। अगले साल स्ट्राबेरी मून 30 जून 2026 को होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबांग्लादेश के 369 जायरीन पहली वापसी हज उड़ान से स्वदेश लौटे
    Next Article राजस्थान के जयपुर ग्रामीण में भीषण सड़क हादसा, पांच की मौत और आठ घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री

      September 20, 2025

      खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका

      September 20, 2025

      न्यायमूर्ति पी.बी. बजनथ्री नियुक्त किये गये पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश

      September 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विश्व की शांति और स्थिरता के लिए भारत का आत्मनिर्भर होना जरूरी : प्रधानमंत्री
      • खरगे ने ट्रंप के एच-1बी वीजा फीस वृद्धि को बताया भारत के लिए झटका
      • ट्रंप की द न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ दायर मानहानि की शिकायत खारिज
      • नेपाल में भारी बारिश और भूस्खलन से सात राजमार्ग अवरुद्ध
      • इस्लामाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डोगर के खिलाफ पांच जजों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version