Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
    Jharkhand Top News

    खूंटी का  बनई पुल टूटा, खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप

    shivam kumarBy shivam kumarJune 19, 2025Updated:June 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    खूंटी। खूंटी-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर पेलोल गांव के पास बनई नदी पर बना उच्च स्तरीय पुल के बीच का हिस्सा टूट कर धंस गया। इससेे इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया है। यह पुल राजधानी रांची को खूंटी, सिमडेगा और ओडिशा, छत्तीसगढ सहित अन्य राज्यों को जोड़ने वाला है। साथ ही बाबा आम्रेश्वर धाम जाने के लिए सबसे आसान मार्ग यही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पुल की स्थिति कई दिनों से जर्जर थी। इसके बावजूद उस पर भारी वाहनों का आवागमन जारी था। पिछले दो दिनों से भारी वर्षा से गुरुवार सुबह पुल के एक हिस्से में दरार आने के बाद अचानक वह धंस गया। उसी दौरान एक ट्रक बीच मे जाकर फंस गया। हालांकि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। वैकल्पिक मार्गों से यातायात का संचालन हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल का निर्माण लगभग दस-बारह वर्ष हुआ था। निर्माण के दौरान गुणवत्ता का खयाल नहीं गया और करोड़ों की लागत से बना पुल टूट गया। लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत न किए जाने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। ज्ञात हो कि इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन खूंटी, सिमडेगा और आसपास के गांवों से आवागमन करते हैं। अब वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करने में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रांजधानी रांची को खूंटी, सिमडेगा और ओडिशा, छत्तीसगढ सहित अन्य राज्यों को जोड़ने वाला यह प्रमुख पुल है।

    बाबा आम्रेश्वर धाम आनेवाले श्रद्धालुओं को होगी परेशानी
    11 जुलाई से पवित्र सावन का महीना शुरू हो रहा है। झारखंड के मिनी बाबा धाम के रूप में विख्यात बाबा आम्रेश्वर धाम में श्रावण मास में लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए आते हैं। बनई नदी पुल के टूट जाने से श्रद्धालुओं को वैकल्पिक मार्ग से आना-जान पड़ेगा और उन्हें काफी परेशानी होगी। बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के महामंत्री मनोज कुमार ने कहा कि बनई नदी पुल के टूट जाने से बाबा के भक्तों कों परेशानी होगी। पुल बनने में एक साल से अधिक समय लग जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 56 आईएएस अधिकारियों का तबादला
    Next Article सेना ने पर्यटकों की सुरक्षा के लिए भद्रवाह के घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में गश्त तेज की
    shivam kumar

      Related Posts

      आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन

      August 3, 2025

      पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी

      August 3, 2025

      झारखंड में अनुसूचित जाति को दबाया जा रहा है : बाउरी

      August 2, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आजाद सिपाही के प्रधान संपादक हरिनारायण सिंह का निधन
      • यूपी: इटावा में हत्या के मामले में दोषी को हुई आजीवन कारावास, पचास हजार जुर्माना
      • पार्किंग में खड़ी दो कार का शीशा तोड़कर 50 हजार नकद और कीमती सामान की चोरी
      • ओवल टेस्ट: जो रूट के साथ हुई नोकझोंक पर प्रसिद्ध कृष्णा ने कहा-उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी
      • पूर्व ब्राज़ीली डिफेंडर डेविड लुइज़ ने फोर्टालेज़ा क्लब छोड़ा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version