Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»उपायुक्त और एसएसपी ने रथ मेला की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
    Jharkhand Top News

    उपायुक्त और एसएसपी ने रथ मेला की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    shivam kumarBy shivam kumarJune 22, 2025Updated:June 22, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने रविवार को जगन्नाथपुर रथ यात्रा की तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही जिला के वरीय पदाधिकारियों और मंदिर समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उपायुक्त भजंत्री ने मेला परिसर में व्यवस्था का जायजा लेते हुए वरीय अधिकारियों ने मंदिर समिति के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। जगन्नाथपुर मंदिर से मौसी बाड़ी तक रथ यात्रा रूट का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देशित किया ।

    उन्हों ने कहा की पूरे विधि-विधान से रथ यात्रा की शुरुआत होगी इसके लिए विधि-व्यवस्था के सभी इंतजाम किये गये हैं। श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ध्यान रखते हुए 24 घंटे बिजली, चलंत शौचालय, पानी, अग्निशमन और एंबुलेंस की व्यवस्था की गयी है। उपायुक्त ने कहा कि जगन्नाथपुर रथ यात्रा के दौरान साफ-सफाई के विशेष इंतजाम रखने के निर्देश दिए है। साथ ही उन्होंने कहा कि मेला परिसर में प्लास्टिक की थैलियों, डिस्पोजेबल ग्लास, प्लेट्स, चम्मच और अन्य सामग्रियों का उपयोग ना करने की बात कही। हर स्टॉल के बाहर डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखना होगा। जिला प्रशासन आगामी रथ मेले के आयोजन को स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

    उपायुक्त ने कहा की जिला प्रशासन की पूरी टीम के साथ मेला के दौरान वॉलिंटियर भी श्रद्धालुओं के लिए तैनात रहेंगे ताकि भक्तों को अपने आराध्य के दर्शन में कोई परेशानी ना हो, साथ ही एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने के निर्देश दिए गए जिसमें जिला प्रशासन के साथ मंदिर कमिटी के भी पदाधिकारी जुड़े रहेंगे । उपायुक्त ने कहा की सूचना जन संपर्क विभाग के स्टॉल में ही मेले में खोये हुए लोग, बच्चों के लिए खोया,पाया केंद्र की सूचना दी जाएगी।

    उन्होंने विशेष रूप से कहा की जगन्नाथपुर रथ यात्रा न केवल रांची बल्कि पूरे झारखंड के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। सभी विभाग एवं मेला न्यास समिति टीमवर्क की तरह कार्य करें। सभी सामूहिक जिम्मेवारी के तहत अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए कार्यों को संपादित करना सुनिश्चित करें। सुरक्षा और स्वच्छता की दृष्टि से मेला क्षेत्र में बेहतरीन मानकों को सुस्थापित करने की दिशा में दृढ़ता के साथ कार्य करें। उन्होंने जगन्नाथपुर रथ मेला के दौरान लगने वाले झूलों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया है कि मेला के दौरान कोई दुर्घटना न हो। इसके लिए सभी झूला संचालकों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के लिए कहा गया है।

    वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन सिन्हा ने दुकानदारों को निर्धारित स्थान तक ही अपने दुकान लगाने की हिदायत दी ताकि रथ यात्रा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किये गये हैं, मेला परिसर में वॉच टावर और सीसीटीवी लगाये गये हैं। उन्होंने बताया कि सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है, इसके लिए संयुक्त आदेश भी निर्गत किया जाएगा। बड़े वाहन प्रवेश न करें, इसको लेकर जगह-जगह बैरिकेडिंग भी की जा रही है।

    प्रशासन ने सभी दुकानदारों, खाद्य स्टॉल संचालकों और आयोजकों से अपील की कि वे मेले के दौरान दोना, पत्तल, और अन्य बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों का उपयोग करें। यह कदम न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान देगा, बल्कि मेले में स्वच्छता बनाए रखने में भी सहायक होगा। प्लास्टिक और अन्य गैर-बायोडिग्रेडेबल सामग्रियों के उपयोग से पर्यावरण को गंभीर नुकसान होता है, जो मिट्टी, जल और वायु प्रदूषण का कारण बनता है। इसे ध्यान में रखते हुए, जिला प्रशासन ने मेले में प्लास्टिक के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है। सभी स्टॉल संचालकों और दुकानदारों से अनुरोध है कि वे इस नियम का कड़ाई से पालन करें और बायोडिग्रेडेबल विकल्पों जैसे कि पत्तल, दोना, बांस की टोकरीऔर कागज से बने उत्पादों का उपयोग करें। इस दौरान डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक, जिला जन संपर्क पदाधिकारी उर्वशी पांडेय और मंदिर समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलेवी वसूलने छतरपुर आया टीएसपीसी उग्रवादी गिरफ्तार
    Next Article भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की संगठनात्मक चर्चा
    shivam kumar

      Related Posts

      मंईयां सम्मान योजना में बड़ा खुलासा! 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली, कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी

      June 15, 2026

      ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत

      June 15, 2026

      सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम

      June 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मंईयां सम्मान योजना में बड़ा खुलासा! 4068 अपात्र लाभुकों से होगी राशि की वसूली, कानूनी कार्रवाई की भी तैयारी
      • ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद को मिली ज़मानत
      • सड़क हादसे में युवक की मौत, सड़क जाम
      • टीएमसी अभिषेक बनर्जी पर एक और एफआइआर, अंफान राहत कोष में 250 करोड़ के घोटाले का आरोप
      • महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version