Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से लगातार तीसरे दिन पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से लगातार तीसरे दिन पॉजिटिव संकेत, एशिया में भी तेजी का रुख

    shivam kumarBy shivam kumarJune 26, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज लगातार तीसरे दिन मजबूती के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान बढ़त के साथ करते रहे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी आज फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान बिकवाली का दबाव बना रहा। वहीं एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर तेजी का रुख बना हुआ है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान उत्साह का माहौल बना रहा। हालांकि आखिरी वक्त में हुई मुनाफा वसूली के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.02 अंक की सांकेतिक गिरावट के साथ 6,092.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, नैस्डेक ने 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,973.55 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.16 प्रतिशत उछल कर 43,052.29 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार बिकवाली होती रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 8,718.75 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,558.16 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 143.25 अंक यानी 0.61 प्रतिशत टूट कर 23,498.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज आमतौर पर खरीदारी का रुख नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 7 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि दो सूचकांक कमजोरी के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। कोस्पी इंडेक्स आज बड़ी गिरावट का शिकार हो गया है। फिलहाल यह सूचकांक 1.79 प्रतिशत लुढ़क कर 3,053.59 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 105.60 अंक यानी 0.43 प्रतिशत टूट कर 24,369.07 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 25,305.50 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 22,519.20 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। निक्केई इंडेक्स ने आज बड़ी छलांग लगाई है। फिलहाल यह सूचकांक 511.42 अंक यानी 1.31 प्रतिशत उछल कर 39,453.49 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है।

    इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.76 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,116.19 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.37 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,857.31 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.11 प्रतिशत की छलांग लगा कर 3,459.66 अंक के स्तर पर और स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.02 प्रतिशत की सांकेतिक तेजी के साथ 3,926.67 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपिपरा में शिव मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या,दो संदिग्ध हिरासत में
    Next Article शेयर बाजार में फिलहाल तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    shivam kumar

      Related Posts

      स्टॉक मार्केट में प्राइम केबल की कमजोर एंट्री, डिस्काउंट लिस्टिंग के बाद बना बिकवाली का दबाव

      September 29, 2025

      सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में जोरदार उछाल, सोने की कीमत में मामूली गिरावट

      September 29, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      September 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे सीआर पार्क, काली बाड़ी में की पूजा अर्चना
      • मुंबई में हुई 85 करोड़ की धोखाधड़ी के तार राजस्थान के जोधपुर से जुड़े
      • राष्ट्रपति से मिले सीडीएस और तीनों सेनाओं के प्रमुख
      • छत्तीसगढ़ का बालोद जनपद बना देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला, जल्द होगी आधिकारिक घोषणा
      • झारखंड के मुख्य सचिव बने अविनाश कुमार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version