Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»स्वच्छ और पारदर्शी मंशा के साथ काम कर रही है सरकार: गवर्नर
    Top Story

    स्वच्छ और पारदर्शी मंशा के साथ काम कर रही है सरकार: गवर्नर

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJanuary 17, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हुआ। सात फरवरी तक चलनेवाले इस सत्र के पहले दिन गवर्नर द्रौपदी मुर्मू ने सदन को संबोधित किया। विपक्ष के हंगामे के बीच गवर्नर ने सरकार द्वारा चलायी जा रही विकास योजनाओं की तारीफ की। 15 मिनट के अल्प अभिभाषण में गवर्नर ने कहा कि सरकार समाज के आखिरी व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने के लिए कृतसंकल्पित है।

    पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को सरकार पूरा कर रही है। महिला सशक्तीकरण, संपूर्ण स्वच्छता अभियान, ओडीएफ झारखंड, कौशल मिशन, नौजवान एवं हुनरमंद झारखंड के संकल्प के साथ डिजिटल झारखंड, मोमेंटम झारखंड, जोहार योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना, वित्तीय समावेशन, मीठी क्रांति के क्षेत्र में सरकार अच्छा काम कर रही है। सबका साथ-सबका विकास के मूलमंत्र के साथ सरकार राज्य को समृद्धि की ओर ले जा रही है। कहा कि राज्य सरकार स्वच्छ और पारदर्शी मंशा के साथ काम कर रही है।

    गवर्नर ने कहा कि जनता ने मतदान के माध्यम से लोकतंत्र में जो गहरी आस्था व्यक्त की है, उस आस्था और विश्वास को अक्षुण्ण बनाये रखना जनप्रतिनिधियों का दायित्व है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों को सदन की गरिमा का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। सदन के अंदर और बाहर भी उनका आचरण ऐसा होना चाहिए, जो संपूर्ण जनमानस के लिए अनुकरणीय हो। कहा कि जनता-जनार्दन की अपेक्षाओं एवं आकांक्षाओं को पूरा करने और उनकी समस्याओं को सुलझाने के लिए लोकतंत्र के इस मंदिर में सार्थक वाद-विवाद करें, गुण-दोषों का आकलन करें तथा सर्वसम्मति से राज्यहित में निर्णय लेने का प्रयास करें। विपक्ष के शोर-शराबे के बीच गवर्नर ने आशा व्यक्त की कि राज्य की इस सर्वोच्च प्रतिनिधि संस्था के सदस्यगण दलीय प्रतिबद्धता से ऊपर उठ कर अपनी समस्त ऊर्जा और संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों एवं शक्तियों का प्रयोग राज्य की जनता की भलाई और बेहतरी के लिए करेंगे।

    • बेरोजगारी दूर कर रही है सरकार

    गवर्नर ने कहा कि जनता की जिन आकांक्षाओं और अभिलाषाओं की पूर्ति के लिए झारखंड राज्य का गठन किया गया, इसकी प्राप्ति के लिए सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार गठन की तिथि से ही सबका साथ-सबका विकास के मंत्र को आत्मसात करते हुए राज्य में बेरोजगारी दूर करने, समाज के अन्य लोगों के साथ आदिम जनजाति, पिछड़े एवं दलित वर्गों का विकास कर रही है। इन्हें मुख्यधारा में सम्मिलित करते हुए स्वावलंबी बनाने, आर्थिक सबलता प्रदान करने, सामुदायिक विकास तथा प्रशासन एवं विकास की प्रक्रिया में सबकी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विकास के सभी क्षेत्रों विशेषकर ग्रामीण विकास, नगर विकास, सिंचाई, पेयजल की सुविधा, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, समाज के पिछडेÞ, अल्पसंख्यक, दबे-कुचले शोषित वर्गों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

    • खत्म हो रहा है नक्सलवाद

    गवर्नर ने कहा कि सरकार ने राज्य में नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करने के अपने इरादे को अमलीजामा पहनाते हुए नक्सलियों के खिलाफ जोरदार एवं आक्रामक अभियान का संचालन किया है। वर्ष 2017 में 34 अभियानों में 12 नक्सली मारे गये, 558 गिरफ्तार किये गये और इसके साथ ही एक करोड़ 41 लाख रुपये लेवी की राशि बरामद की गयी। नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का भी प्रयास किया जा रहा है। नक्सलियों की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत बीते वर्ष 46 नक्सलियों का आत्मसमर्पण कराया गया। नक्सल प्रभावित जिलों में अनुबंध के आधार पर 2500 सहायक पुलिस की भर्ती की गयी है। साथ ही 44 स्मार्ट थानों के तहत रांची, जमशेदपुर और धनबाद के 13 थानों का निर्माण किया गया है। शेष स्मार्ट थानों का कार्य प्रगति पर है।

    • भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहा है अभियान

    गवर्नर ने कहा कि सरकार राज्य से भ्रष्टाचार के उन्मूलन के लिए कटिबद्ध है। वर्ष 2017-18 में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा 32 प्रारंभिक जांच कर मामले दर्ज किये गये और इतनी ही जांचों का निष्पादन किया गया। इस वर्ष निगरानी ब्यूरो के विभिन्न क्षेत्रीय थानों में 170 कांड प्रतिवेदित किये गये। इनमें से 153 कांडों का भी निष्पादन किया गया। इस वर्ष 137 सफल ट्रैप किये गये हैं। ट्रैप कांडों में 157 गिरफ्तारी को मिला कर 160 गिरफ्तारियां भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा इस वर्ष की गयी हैं।

    गवर्नर द्रौपदी मुर्मू झारखंड विधानसभा सीएम रघुवर दास
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleCS और DGP को बर्खास्त करने के लिए विपक्ष का प्रदर्शन
    Next Article मोदी-नेतनयाहू ने सूईगांव के लोगों पानी की जीप समर्पित की
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पाकुड़ में सियारों ने ढाई माह की बच्ची को नोचकर खाया, दूसरी बच्ची गंभीर घायल

      May 9, 2026

      हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बस की छत पर बैठे चार बाराती झुलसे

      May 9, 2026

      सड़क हादसे में पांच की मौत, चार गंभीर

      May 9, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पश्चिम बंगाल में पहली भाजपा सरकार का गठन, शुभेंदु अधिकारी संग पांच मंत्रियों ने ली शपथ
      • इतिहास के पन्नों में 10 मईः जिन्होंने देश की खुफिया ताकत को दिया आकार
      • पाकुड़ में सियारों ने ढाई माह की बच्ची को नोचकर खाया, दूसरी बच्ची गंभीर घायल
      • हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से बस की छत पर बैठे चार बाराती झुलसे
      • सड़क हादसे में पांच की मौत, चार गंभीर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version