Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बजट सत्र में एक दिन भी भाषण नहीं दे पाए प्रधानमंत्री को बोलने देने के लिए विपक्षी दलों को मनाने का प्रयास जारी
    दुनिया

    बजट सत्र में एक दिन भी भाषण नहीं दे पाए प्रधानमंत्री को बोलने देने के लिए विपक्षी दलों को मनाने का प्रयास जारी

    shivam kumarBy shivam kumarJune 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। नेपाल के संसद में बजट सत्र अपने आखिरी दिनों में पहुंच गया है लेकिन इस पूरे सत्र के दौरान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली एक दिन भी संसद में नहीं बोल पाए। प्रधानमंत्री ओली को आज ही एक हफ्ते के लिए विदेश रवाना होना है इसलिए सार्वजनिक अवकाश होने के बाद भी आज सदन बुलाया गया है।

    स्पीकर देवराज घिमिरे ने सदन में प्रधानमंत्री के बोलते समय विपक्षी दलों द्वारा हंगामा ना हो उसके लिए शनिवार की सुबह ही सभी दलों के प्रमुख सचेतकों की बैठक बुलाई। इस बैठक में स्पीकर घिमिरे ने सभी विपक्षी दलों से आग्रह किया है कि वो प्रधानमंत्री के भाषण के समय सदन के भीतर विरोध प्रदर्शन या नाराबाजी न करें और पीएम को सदन में मर्यादित तरीके से बोलने दें।

    हालांकि विपक्षी दल राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी और राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख सचेतकों ने स्पीकर को उनकी तरफ से विरोध जारी रहने की जानकारी दे दी है। प्रमुख विपक्षी दल माओवादी के पहले ही सरकार को समर्थन देने के बाद अब दो ही विपक्षी पार्टियां सरकार के विरोध में रह गई है।

    राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के प्रमुख सचेतक संतोष परियार ने कहा कि चूंकि सरकार की तरफ से उनकी बातों को नहीं सुना जा रहा है और सदन के भीतर भी स्पीकर का रवैया हमारे प्रति भेदभाव का रहा है इसलिए प्रधानमंत्री के भाषण के समय हमारा विरोध आज भी जारी रहेगा।

    राष्ट्रीय प्रजातंत्र पार्टी के प्रमुख सचेतक ज्ञानेन्द्र शाही ने भी कहा कि उनकी पार्टी लगातार सदन की कार्रवाई का बहिष्कार करती आ रही है और आज भी यह बहिष्कार जारी रहेगा। शाही ने बताया कि प्रधानमंत्री की तरफ से कोई भी नई बात नहीं कही जाने वाली है इसलिए उनके बोलने या नहीं बोलने से देश की अवस्था पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

    प्रधानमंत्री ओली आज ही एक सप्ताह के भ्रमण पर स्पेन जा रहे हैं। उससे पहले वो संसद के बजट सत्र को संबोधित करना चाहते हैं ताकि बजट सत्र में उनका कम से कम एक बार संबोधन हो जाए। उनके लौटने तक बजट सदन से पारित हो गया तो बजट सत्र अंत करने की घोषणा हो सकती है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का निधन
    Next Article नेपाल की पूर्व राष्ट्रपति विद्या भंडारी आज करेंगी सक्रिय राजनीति में लौटने की घोषणा
    shivam kumar

      Related Posts

      सड़क मार्ग से नेपाल आने वाले वाहनों के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य

      May 6, 2026

      बारिश और भूस्खलन से नेपाल के तीन राजमार्ग अवरुद्ध

      May 3, 2026

      इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 24 घंटे में किए 50 हमले, 41 की मौत, अभी भी मंडरा रहे ड्रोन

      May 3, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 12वीं बोर्ड रिजल्ट: रशिदा, छोटी और श्वेता ने लहराया परचम, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा
      • बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य होंगे शामिल
      • धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप
      • सड़क मार्ग से नेपाल आने वाले वाहनों के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
      • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बाद हिंसा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version