Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, August 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट
    Jharkhand Top News

    जेवर व्यवसायी से डेढ़ किलो सोना और 50 हजार रुपये की लूट

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले के झारखंड और बंगाल सीमा से सटे चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार रात एक बड़ी लूट की घटना सामने आई। पुराना बाजार स्थित प्राप्ति ज्वेलर्स के मालिक अरुण नंदी से तीन हथियारबंद बदमाशों ने उनके घर के बाहर पिस्तौल और चाकू की नोंक पर डेढ़ किलो सोने के गहने और 50 हजार रुपये नगद से भरा बैग लूट लिया। यह पूरी वारदात मिस्त्री पाड़ा स्थित उनके आवासीय परिसर के बाहर लगे सीसीटीवी

    कैमरे में कैद हो गई। वहीं पुलिस की तत्परता से एक आरोपित बंगाल से पकड़ा गया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात करीब नौ बजे अरुण नंदी दुकान बंद कर स्कूटी से सोने के जेवर और रुपये से भरा बैग लेकर घर लौटे थे। जैसे ही वह मुख्य गेट पर पहुंचे, पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश मुख्य गेट के पीछे छिपा था, दूसरा दरवाजे के पास खड़ा था और तीसरा बाइक स्टार्ट हालत में मुख्य सड़क पर उनका इंतजार कर रहा था। स्कूटी रुकते ही एक बदमाश ने उनके गले पर चाकू सटा दिया, जबकि दूसरे ने पिस्टल निकालकर उनकी कनपटी पर सटा दी और धमकी देने लगा। छीना-झपटी के दौरान अरुण नंदी स्कूटी समेत गिर पड़े। इसी बीच बदमाश उनके बैग को लूट कर मौके से फरार हो गए।

    घटना के दौरान सड़क किनारे खड़े एक युवक ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की, लेकिन पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद वह पीछे हट गया। तीनों बदमाश बेधड़क होकर पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल पश्चिम बंगाल पुलिस को अलर्ट किया। छापेमारी में बंगाल के नुनिया क्षेत्र से एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दो अन्य फरार हैं। पुलिस को अभी तक लूट का बैग बरामद नहीं हुआ है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से
    Next Article पटना एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

      August 16, 2025

      शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा

      August 16, 2025

      अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

      August 16, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड विधानसभा में दिवंगत रामदास सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर झारखंड में एक दिवसीय शोक की घोषणा
      • अज्ञात युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
      • झारखंड के राज्यपाल ने दिवंगत रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि
      • शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version