Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»डूरंड कप ट्रॉफी का राज्‍यपाल ने किया अनावरण,बोले खेल से बनेगी राज्य की पहचान
    झारखंड

    डूरंड कप ट्रॉफी का राज्‍यपाल ने किया अनावरण,बोले खेल से बनेगी राज्य की पहचान

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। जिला में 134वें डूरंड कप 2025 के उपलक्ष्य में एक्‍सएलआरआई सभागार, जमशेदपुर में आयोजित भव्य समारोह में डूरंड कप ट्रॉफी का अनावरण सोमवार को किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष गंगवार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन विशिष्ट अतिथि रहे। यह आयोजन भारतीय सशस्त्र सेनाओं की ओर से किया गया, जिसे राज्‍य सरकार ने सहयोग दिया।

    मौके पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि डूरंड कप का आयोजन झारखंड के लिए गर्व का विषय है। इससे राज्य की खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी। फुटबॉल सभी वर्गों के बीच लोकप्रिय खेल है और इससे एकता, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। केन्द्र और राज्य सरकारें युवाओं को खेल के माध्यम से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने का कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी का भी दावा किया है। झारखंड के कई खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। उन्होंने आयोजन के लिए भारतीय सेना और स्थानीय प्रशासन को बधाई देते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह टूर्नामेंट खेल भावना, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को प्रोत्साहित करता है।

    मंत्री रामदास सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार की नई खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। डूरंड कप जैसे ऐतिहासिक टूर्नामेंट का आयोजन राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि राज्य के कई युवा खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को शुभकामनाएं दीं।

    कार्यक्रम में विभिन्न लोक नृत्य और गीतों की प्रस्तुति से कलाकारों ने समां बांधा। छऊ और संथाली नृत्य के माध्यम से झारखंड की संस्कृति को प्रदर्शित किया गया, जबकि भारतीय सेना के जवानों ने पंजाब का भांगड़ा प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    समारोह के दौरान सभी अतिथियों को फुटबॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। उल्‍लेखनीय है कि 134 वर्षों की गौरवशाली परंपरा वाले डूरंड कप की मेजबानी के लिए दूसरी बार जमशेदपुर को चुना गया है। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 24 जुलाई से 11 अगस्त तक मुकाबले होंगे। इसमें जमशेदपुर एफसी, इंडियन आर्मी एफटी, त्रिभुवन आर्मी एफसी (नेपाल) और एक लद्दाख एफसी की टीमें हिस्सा लेंगी। सात से आठ जुलाई को ट्रॉफी टूर का आयोजन जमशेदपुर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में किया जा रहा है। इसे लेकर खेल प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमारवाड़ी सम्मेलन के अधिवेशन में अध्‍यक्ष सुरेश अग्रवाल ने संभाला पदभार
    Next Article पंजाब के उद्योगपतियों ने मध्य प्रदेश में निवेश काे लेकर दिखाई रुचि
    shivam kumar

      Related Posts

      खादगड़ा जमीन विवाद: हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकारा, शपथ पत्र में गलत जानकारी देने पर अवमानना नोटिस जारी

      May 8, 2026

      झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा भाषा विवाद: वित्त मंत्री के नेतृत्व में उच्च स्तरीय समिति गठित

      May 8, 2026

      विधायक सरयू राय ने राज्यपाल संतोष गंगवार को ‘गंगा दशहरा’ कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रित

      May 8, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सुवेंदु अधिकारी होंगे पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कोलकाता में विधायक दल के नेता चुने गए
      • खादगड़ा जमीन विवाद: हाई कोर्ट ने याचिकाकर्ता को फटकारा, शपथ पत्र में गलत जानकारी देने पर अवमानना नोटिस जारी
      • झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा भाषा विवाद: वित्त मंत्री के नेतृत्व में उच्च स्तरीय समिति गठित
      • भारत में एआई इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्वर, ड्रोन निर्माण में निवेश की संभावनाएं तलाश रहा गूगल : वैष्णव
      • अरुणाचल प्रदेश के पापुम पारे जिला में 3.6 तीव्रता का भूकंप
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version