Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»लॉस एंजिल्स में सुरंग ढही, अग्निशमन कर्मियों ने 31 श्रमिकों को बचाया
    दुनिया

    लॉस एंजिल्स में सुरंग ढही, अग्निशमन कर्मियों ने 31 श्रमिकों को बचाया

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वाशिंगटन। संयुक्त राज्य अमेरिका के खूबसूरत शहर लॉस एंजिल्स में बुधवार रात एक सुरंग ढह गई। इस दौरान सुरंग में कम से कम 31 श्रमिक काम कर रहे थे। इन सभी को बचा लिया गया है। लॉस एंजिल्स कैलिफोर्निया प्रांत का सबसे बड़ा एवं देश का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। लॉस एंजिल्स मनोरंजन उद्योग, हॉलीवुड, और सुंदर समुद्र तटों के लिए प्रसिद्ध है। यह शहर दुनिया भर में मशहूर हस्तियों, फिल्म, टेलीविजन, और जीवंत सांस्कृतिक दृश्यों के लिए भी जाना जाता है।

    सीबीएस न्यूज चैनल के अनुसार, लॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग ने बताया कि शहर के विलमिंगटन क्षेत्र में हुई इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। निर्माणाधीन यह सुरंग अपशिष्ट जल प्रबंधन परियोजना का हिस्सा है। विलमिंगटन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालीं लॉस एंजिल्स काउंटी पर्यवेक्षक जेनिस हैन ने कहा कि सुरंग के अंदर मौजूद श्रमिकों को घटना के लगभग एक घंटे बाद बचा लिया गया।

    अग्निशमन विभाग के अनुसार, सुरंग में फंसे 31 निर्माण श्रमिकों में से किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं आई। इन श्रमिकों को लगभग 12 से 15 फुट ऊंचे मिट्टी के ढेर से सुरक्षित निकाला गया। मेयर करेन बास ने कहा कि उन्होंने इन श्रमिकों से बातचीत की है। सभी ने अग्निशमन विभाग का आभार जताया है। बास ने कहा कि अग्निशमन कर्मी लॉस एंजिल्स के सच्चे नायक हैं।

    लॉस एंजिल्स अग्निशमन विभाग ने कहा कि सुरंग ढहने की सूचना रात 7:58 बजे मिली। तत्काल शहर की सभी खोज और बचाव टीमों को साउथ फिगेरोआ स्ट्रीट के 1700 ब्लॉक में संसाधन के साथ भेजा गया। सुरंग का यह हिस्सा प्रवेश द्वार से छह मील दूर हुआ। 630.5 मिलियन डॉलर की अनुमानित लागत वाली एफ्लुएंट आउटफॉल सुरंग लॉस एंजिल्स काउंटी सैनिटेशन डिस्ट्रिक्ट के क्लियरवाटर प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

    परियोजना के प्रमुख ठेकेदार फ्लैटिरॉन ड्रैगाडोस के अनुसार, यह सुरंग सात मील लंबी, लगभग 18 फीट चौड़ी और जमीन से 450 फीट नीचे है। इसके तैयार हो जाने से 1937 और 1958 में निर्मित पुरानी अपशिष्ट जल प्रबंधन सुरंगों की मरम्मत करने में मदद मिलेगी। 2027 तक परियोजना पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनेपाल : आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर दिया जोर
    Next Article हरियाणा के पांच जिलों में भूकंप के झटके
    shivam kumar

      Related Posts

      ताइवान के आसपास चीन ने सैन्य हलचल तेज की, नौ विमान एडीआईजेड में घुसे

      July 12, 2025

      ट्रंप प्रशासन को जज का आदेश, लॉस एंजिल्स और कैलिफोर्निया में आव्रजन छापे फौरन रोके जाएं

      July 12, 2025

      ब्राजील का राष्ट्रपति कार्यालय अमेरिका से आने वाले ‘बोल्सोनारो इफैक्ट टैरिफ’ को रिसीव नहीं करेगा

      July 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड भाजपा को मिला अमित शाह का बूस्टर डोज
      • बिहार के मधुबनी में दो शराब तस्कर की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
      • राजद ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • वन भूमि की खरीद-बिक्री मामले में सीआईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
      • दक्षिण कोरिया ने ईस्ट एशियन कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को 2-0 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version