Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»नेपाल : आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर दिया जोर
    दुनिया

    नेपाल : आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर दिया जोर

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    काठमांडू। काठमांडू में नेपाल इंस्टीट्यूट ऑफ इंटर कॉपरेशन एंड इंगेजमेंट नामक गैर सरकारी संस्था द्वारा आयोजित दक्षिण एशिया में आतंकवाद का प्रभाव संबंधी एक सेमिनार में आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। सेमिनार में उपस्थित वक्ताओं ने नेपाल को आतंकवाद का ट्रांजिट प्वाइंट बनने देने से रोकने के लिए सतर्कता बरतने और कुछ कड़े कानून लाने का सुझाव दिया।

    बुधवार को आयोजित सेमिनार में नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल के प्रमुख राजनीतिक सलाहकार सुनील बहादुर थापा ने कहा कि दक्षिण एशिया में पाकिस्तान परस्त आतंकवाद अपनी जड़े जमा रहा है जो कि इस क्षेत्र की शांति एकता और अखंडता के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के विषय में किसी भी देश को दोहरा मापदंड नहीं अपनाना चाहिए। थापा ने कहा कि यदि भारत में आतंकवादी हमला होता है तो पड़ोसी होने के नाते हमें यह नहीं सोचना चाहिए कि यह भारत में हुआ है और इसका हमसे क्या लेना-देना है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में होने वाले आतंकी हमला पर आज हम चुप बैठे तो अगला शिकार हम खुद होने वाले हैं इसलिए नेपाल को विश्व में कहीं भी होने वाले आतंकी हमले का कड़ा विरोध तो करना ही चाहिए और आवश्यकता हो तो उसमें साथ भी देना चाहिए।

    पूर्व विदेश मंत्री एनपी साउद ने कहा कि पाकिस्तान के आतंकवादियों के लिए नेपाल ट्रांजिट प्वाइंट बनता जा रहा है यह चिंता की बात है। काठमांडू से इंडियन एयरलाइंस के विमान के अपहरण की घटना हो या मुंबई-दिल्ली (भारत) में हुए आतंकी हमले में नेपाल का कनेक्शन यह दिखाता है कि नेपाल की भूमि का प्रयोग कर आतंकी घटना को अंजाम दिया गया है।

    पूर्व विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान परस्त आतंकवाद नेपाल में अपनी जड़े नहीं जमाए इसके लिए सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता है। उनका कहना है कि नेपाल में कभी दाऊद गिरोह सक्रिय रहता है तो कभी लश्कर ए तैयबा, इंडियन मुजाहिद्दीन अपना सेल्टर बनाता है जो कि सिर्फ भारत के लिए नहीं बल्कि नेपाल के लिए भी खतरा है। नेपाल को आतंक के साए से महफूज रखने के लिए कड़े कदम उठाने की आवश्यकता है।

    उन्होंने कहा कि यदि नेपाल ने इस संबंध में सतर्कता नहीं अपनाई और कड़े कानून नहीं बनाए तो आने वाले दिन में आतंक के साए से हम बच नहीं सकते हैं। एनपी साउद का कहना है कि नेपाल को आतंक पर अपना स्टैंड स्पष्ट रखना चाहिए। आतंकी हमला भारत में हो या इजराइल में, अमेरिका में हो या यूरोप में हर बार हमारा स्टैंड आतंकवाद के खिलाफ ही होना चाहिए। देश देखकर हमें इस पर अपने आपको नहीं बदलना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप पर पिछले साल हुई गोलीबारी की घटना में छह सीक्रेट सर्विस एजेंट निलंबित
    Next Article लॉस एंजिल्स में सुरंग ढही, अग्निशमन कर्मियों ने 31 श्रमिकों को बचाया
    shivam kumar

      Related Posts

      ताइवान के आसपास चीन ने सैन्य हलचल तेज की, नौ विमान एडीआईजेड में घुसे

      July 12, 2025

      ट्रंप प्रशासन को जज का आदेश, लॉस एंजिल्स और कैलिफोर्निया में आव्रजन छापे फौरन रोके जाएं

      July 12, 2025

      ब्राजील का राष्ट्रपति कार्यालय अमेरिका से आने वाले ‘बोल्सोनारो इफैक्ट टैरिफ’ को रिसीव नहीं करेगा

      July 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड भाजपा को मिला अमित शाह का बूस्टर डोज
      • बिहार के मधुबनी में दो शराब तस्कर की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
      • राजद ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • वन भूमि की खरीद-बिक्री मामले में सीआईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
      • दक्षिण कोरिया ने ईस्ट एशियन कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को 2-0 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version