Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»एसईआर की ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, यात्रियों में खुशी
    Jharkhand Top News

    एसईआर की ट्रेनों का अस्थायी ठहराव, यात्रियों में खुशी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 11, 2025No Comments1 Min Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर) ने यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए महादेवशाल स्टेशन पर कई ट्रेनों का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से महादेवशाल और आसपास के गांवों के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी, जो लंबे समय से इस ठहराव की मांग कर रहे थे।

    यह अस्थायी ठहराव अलग-अलग तारीखों पर प्रभावी रहेगा। 11 जुलाई से कई ट्रेनें महादेवशाल में रुकनी शुरू हो गई हैं। इनमें टाटानगर-राउरकेला मेमू, राउरकेला-टाटानगर मेमू, चक्रधरपुर-राउरकेला मेमू, दानापुर-दुर्ग एक्सप्रेस, दुर्ग-दानापुर एक्सप्रेस, हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस, टिटलागढ़-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस, पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस, जगदलपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, टाटानगर-इर्नाकुलम एक्सप्रेस, एनएससीबी इतवारी एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें शामिल हैं।

    हालांकि कुछ ट्रेनों का ठहराव निर्धारित तिथियों को छोड़कर अन्य दिनों में ही रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पहले अपने ट्रेन के ठहराव की जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त कर लें।

    रेलवे अधिकारियों के अनुसार, महादेवशाल स्टेशन पर इन ट्रेनों के रुकने से यात्रियों की सुविधा तो बढ़ेगी ही, साथ ही क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। स्थानीय लोगों ने इसके लिए रेलवे का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह ठहराव उनके लिए किसी तोहफे से कम नहीं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के छह जिलों में 13 को होगी भारी बारिश, येलो अलर्ट
    Next Article मुख्यमंत्री नीतीश ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की बढ़ी हुई 1100 रुपये की राशि लाभार्थियों के खातों में की हस्तांतरित
    shivam kumar

      Related Posts

      राजद ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

      July 12, 2025

      वन भूमि की खरीद-बिक्री मामले में सीआईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

      July 12, 2025

      विकास कार्य के कारण कई ट्रेनें रद्द और कई का रूट बदला

      July 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • झारखंड भाजपा को मिला अमित शाह का बूस्टर डोज
      • बिहार के मधुबनी में दो शराब तस्कर की मौत के बाद भीड़ ने पुलिस पर किया हमला
      • राजद ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
      • वन भूमि की खरीद-बिक्री मामले में सीआईडी ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
      • दक्षिण कोरिया ने ईस्ट एशियन कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की, हांगकांग को 2-0 से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version