Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सावन माह की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    Jharkhand Top News

    सावन माह की पहली सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    देवघर। देवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में सावन की पहली सोमवारी पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। तड़के सुबह से ही लोग जलाभिषेक करते दिख रहे हैं। कुछ श्रद्धालु तो सावन की पहली सोमवार को जल चढ़ाने के लिए देर रात ही मंदिर पहुंच चुके थे।

    तड़के 04:12 बजे मंदिर के पट खुलते ही जलार्पण शुरू हो गया। साथ ही रात्रि से कतारबद्ध श्रद्धालुओं की कतार चमारीडीह पुल तक पहुंच गयी थी। पूरा मंदिर ‘बोल बम’ के नारे से गूंज रहा है। जो लोग मंदिर से बाहर आ रहे हैं या मंदिर पहुंच रहे हैं, सभी भगवान भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। ऐसा लग रहा है मानो मंदिर में प्रवेश करते ही सारी थकान, तकलीफ खत्म हो गई हो। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जलाभिषेक करने के लिए सारी व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त रखी गईं।

    पहली सोमवारी को लेकर बाबा धाम के वरिष्ठ पंडा लम्बोदर परिहस्त ने बताया कि आज का दिन बहुत खास है। आज चतुर्थी तिथि पड़ी है। इस दिन शिव वास होता है और आज भगवान भोलेनाथ कैलाश पर विराजमान होते हैं। इस दिन पूजा करने से लोगों को हर सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

    इस वर्ष चार सोमवारी का योग बना हुआ है। मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने कहा कि इस वर्ष सबसे ज्यादा भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह में ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंच गए थे। सुबह चार बजे जैसे ही मंदिर के पट खुले, श्रद्धालु जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने बताया कि जलाभिषेक करने में आठ घंटे से भी ज्यादा लग रहे हैं। कई श्रद्धालु को तो जलाभिषेक के लिए 12 से 15 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की लगी भीड़
    Next Article सावण की पहली सोमवार पर बिहार के शिवालयों में उमड़े भक्तगण, भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची के पहाड़ी मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों की लगी भीड़

      July 14, 2025

      सावन के पहले सोमवार को लेकर उपायुक्त ने रुटलाइन का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

      July 14, 2025

      लायंस क्लब ने जरूरतमंदों के बीच किया छाता और रेनकोट का वितरण

      July 14, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार में कानून व्यवस्था चौपट, एक करोड़ रोजगार देने का ऐलान सिर्फ छलावा: ​मायावती
      • भारत-बांग्लादेश सीमा पर चांदी की तस्करी नाकाम, बीएसएफ ने 16.49 लाख के आभूषण के साथ तस्कर को पकड़ा
      • कभी अफसरों-वैज्ञानिकों की फैक्ट्री नेतरहाट आवासीय विद्यालय की गिरती जा रही साख
      • चेल्सी ने पीएसजी को हराकर जीता फीफा क्लब वर्ल्ड कप 2025 का खिताब
      • जैनिक सिनर ने दो बार के चैंपियन कार्लोस अल्काराज को हराकर जीता पहला विंबलडन खिताब
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version