Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»बोकारो एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक ग्रामीण की भी हुई मौत
    Jharkhand Top News

    बोकारो एनकाउंटर में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद, एक ग्रामीण की भी हुई मौत

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 16, 2025Updated:July 16, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची/बोकारो। झारखंड के बोकारो में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली कुंवर मांझी मारा गया है। लेकिन इस मुठभेड़ में कोबरा बटालियन के एक जवान शहीद हो गए हैं। वहीं, नक्सलियों की गोली लगने से एक ग्रामीण की भी मौत हुई है।

    दस्ते के मूवमेंट पर चला था अभियान, एके 47 बरामद

    बोकारो रेंज के आईजी क्रांति कुमार गड़देशी ने बताया कि बुधवार के तड़के लुगू पहाड़ी के आस पास नक्सलियों के एक दस्ते के क्रियाशील होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर केंद्रीय बलों के साथ बोकारो पुलिस के द्वारा विशेष अभियान शुरू किया गया। जंगल में सर्च के दौरान ही पुलिस का नक्सलियों से सीधे सामना हो गया।

    इसके बाद दोनों तरफ से मुठभेड़ शुरू हो गई, जिसमें 5 लाख का इनामी कुंवर माझी मार गया। कुंवर के मारे जाने के बाद उसका एके-47 राइफल भी पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है। नक्सलियों के द्वारा किए गए अचानक हमले में कोबरा के जवान प्रनवेश्वर शहीद हो गए। शहीद प्रनवेश्वर असम के रहने वाले थे।

    ग्रामीण को आगे कर की फायरिंग

    पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सलियों ने कुछ ग्रामीणों को आगे कर पुलिस से बचने की कोशिश की। इसमें भी जब नक्सली कामयाब नहीं हुए, तब उन्होंने एक ग्रामीण की गोली मारकर मौके पर हत्या कर दी। ताकि पुलिस को मौके पर भटकाया जा सके। मारा गया ग्रामीण लुगू इलाके का ही रहने वाला था।

    लुगू पहाड़ी पर एनकाउंटर

    पुलिस और नक्सलियों के बीच यह मुठभेड़ उसी लुगू पहाड़ पर हुई है, जहां इसी साल अप्रैल महीने में एक करोड़ का इनामी विवेक सहित आठ नक्सली एनकाउंटर में मारे गए थे। आईजी बोकारो ने बताया कि नक्सलियों की तलाश में अभी भी इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

    ताकत बढ़ाने में लगा था संगठन, एक साथ मारे गए थे सभी

    04 अप्रैल 2025 को बोकारो के लुगू पहाड़ वाले इलाके में ही भाकपा माओवादियों के सेंट्रल कमेटी सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक समेत पूरे दस्ता सफाया हो गया था। चार अप्रैल को एक करोड़ के इनामी विवेक सहित आठ लुगू पहाड़ी पर ही मारे गए थे। अब इस इलाके में सक्रिय पांच लाख का इनामी कुंवर मांझी भी मारा गया है।

    बता दें कि पिछले एनकाउंटर में भाकपा माओवादियों के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में एक ही झटके में माओवादी संगठन का खात्मा हो गया था। पिछले छह महीने से सारंडा इलाके में केंद्रीय बलों की मदद से भाकपा माओवादियों के ईआरबी सचिव मिसिर बेसरा, सेंट्रल कमेटी मेंबर पतिराम मांझी और आकाश मंडल उर्फ तिमिर, अनमोल के दस्ते के खिलाफ अभियान जारी है।

    सारंडा में चल रहे निर्णायक ऑपरेशन को लेकर भाकपा माओवादी दबाव में थे। इस दबाव को कम करने की जिम्मेदारी सेंट्रल कमेटी मेंबर प्रयाग मांझी को दी गई थी। प्रयाग मांझी बीते एक साल से नए लड़कों को जोड़कर भाकपा माओवादी कैडर को मजबूत करने में लगा था, ताकि सारंडा में कमजोर पड़ने पर उत्तरी छोटानागपुर में नया आधार बनाया जा सके।

    झारखंड पुलिस की खुफिया विभाग को माओवादियों के रिक्रूटमेंट ड्राइव चलाने की जानकारी साल 2024 में सामने आयी थी, जिसे लेकर एनआईए ने केस दर्ज कर जांच भी की थी। प्रयाग मांझी बीते एक सालों से लगातार अपने हथियारबंद दस्ते के साथ लुगू पहाड़, पारसनाथ और झुमरा के इलाकों में अपना लोकेशन बदल-बदल कर रह रहा था। विवेक के द्वारा संगठन को दोबारा मजबूत करने की सूचना मिलने के बाद झारखंड पुलिस का इंटेलिजेंस विभाग पूरी तरह से एक्टिव होकर उसकी जानकारी हासिल करने में लगा हुआ था।

    कंफर्म इंटेलिजेंस के आधार पर ही 4 अप्रैल 2025 को विवेक उर्फ प्रयाग मांझी सहित आठ मारे गए थे। अब नक्सलियों को एक और बड़ा झटका लगा है। बुधवार को हुए एनकाउंटर में कुंवर माझी भी मारा गया, जिस पर 5 लाख का इनाम था। हालांकि इस एनकाउंटर में पुलिस को भी नुकसान उठाना पड़ा है। कोबरा बटालियन का एक जवान शहीद हुआ है। जबकि एक सिविलियन को भी अपनी जान गंवानी पड़ी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआरजी कर कांड : दोषी संजय ने हाई कोर्ट में की अपील, सितंबर से होगी सुनवाई
    Next Article रिम्स टू बनेगा एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल : मंत्री
    shivam kumar

      Related Posts

      रिम्स टू बनेगा एशिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल : मंत्री

      July 16, 2025

      जलापूर्ति योजना को लेकर समिति ने की मांग,  सांसद लोकसभा में उठाए मुद्दा

      July 16, 2025

      विकास की पोल खोलती जलजमाव ,पलामू सांसद का घर तक डूबा

      July 16, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोतिहारी में 18 जुलाई को करेंगे जनसभा, बिहार को देंगे करीब 7,200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात
      • कैबिनेट ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और इसरो को अंतरिक्ष मिशन की सफलता पर दी बधाई
      • एनटीपीसी को नवीकरणीय ऊर्जा में 20,000 करोड़ तक निवेश को मंजूरी
      • गोपाल खेमका मर्डर केस में लापरवाही काे लेकर गांधी मैदान के थाना प्रभारी निलंबित
      • बिहार के गयाजी में बहा पुल, रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से कई ट्रेनें प्रभावित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version