Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»रांची»गोमिया एवं सिल्ली विधानसभा उपचुनाव में झामुमो-आजसू झोकेंगे ताकत
    रांची

    गोमिया एवं सिल्ली विधानसभा उपचुनाव में झामुमो-आजसू झोकेंगे ताकत

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskApril 27, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्य के दो महत्वपूर्ण विधानसभा के लिए उपचुनाव 28 मई को होना तय हो गया है। चुनाव आयोग ने किस की तिथि घोषित कर दी है। गोमिया एवं सिल्ली विधानसभा का चुनाव काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों का रामगढ़ से सटा होना मायने रखता है। दोनों विधानसभा क्षेत्र से झामुमो के विधायकों को सजा मिलने के बाद उप चुनाव होने जा रहा है। गोमिया के विधायक रहे योगेंद्र महतो रामगढ़ के मुरुबंदा का रहने वाला है। वहीं सिल्ली के विधायक रहे अमित महतो का रामगढ़ के कई क्षेत्रों में निजी संबंध बनाए जाते हैं। अभी तक मिली जानकारी की माने तो गोमिया एवं सिल्ली से दोनों पूर्व विधायकों की पत्नियों का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है। गोमिया से योगेंद्र महतो की पत्नी बबीता देवी एवं सिल्ली से अमित महतो की पत्नी सीमा कुमारी का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है।

    जनसंपर्क अभियान में शामिल हो रहे हैं कई नेता: झारखंड मुक्ति मोर्चा जल्द ही प्रत्याशियों के नामों का घोषणा करने जा रहा है। गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो की पत्नी बबीता देवी पिछले कई दिनों से विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर रही हैं। कई सामाजिक कार्यों में शामिल हो रही हैं। वही योगेंद्र महतो भी लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। योगेंद्र महतो के छोटे भाई झामुमो रामगढ़ जिला के उपाध्यक्ष चित्रगुप्त महतो एवं अन्य झामुमो के कार्यकर्ता भी गोमिया में जनसंपर्क अभियान में शामिल हो चुके हैं। वहीं झामुमो के कई नेता कार्यकर्ता नामांकन प्रक्रिया का इंतजार कर रहे हैं।

    ये लोग लड़ेंगे चुनाव: नामांकन होने के तुरंत बाद रामगढ़ जिला के सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता गोमिया के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। वहीं सिल्ली विधानसभा के उपचुनाव में भी अमित महतो की पत्नी के चुनाव लड़ने पर रामगढ़ क्षेत्र में रहने वाले उनके सगे संबंधी चुनाव में काम करने के लिए जाने की तैयारी पूरी कर लिया है। आजसू कार्यकर्ता भी गोमिया एवं सिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर उत्साहित हैं। रामगढ़ नगर परिषद में आजसू को मिली भारी सफलता से उत्साहित आजसू कार्यकर्ता दोनों विधानसभा क्षेत्र के चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाने को तत्पर नजर आ रहे हैं।

    लंबोदर लड़ेंगे चुनाव: मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी के पीए रहे लंबोदर महतो गोमिया से चुनाव लड़ेंगे। लंबोदर महतो का रामगढ़ के आजसू कार्यकतार्ओं से काफी मधुर संबंध है। ऐसे में लंबोदर महतो के चुनाव में रामगढ़ के आजसू कार्यकर्ता गोमिया में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने को तैयार हैं। वहीं आजसू कार्यकर्ता पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं सिल्ली से संभावित प्रत्याशी सुदेश महतो के चुनाव को लेकर भी उत्साहित हैं। आजसू कार्यकर्ता सिल्ली विधानसभा चुनाव में भी जाने की तैयारी कर रखा है। जानकारों की माने तो गोमिया एवं सिल्ली से रामगढ़ के हजारों लोगों का सीधा संबंध है। इस कारण यहां हो रहे चुनाव में रामगढ़ की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची, लोहरदगा में आंधी और गरज के साथ बारिश
    Next Article फ्रॉड हैं अग्निवेश, 40 साल से जानता हूं, खुद चलवायें लात-जूता: सीपी सिंह
    azad sipahi desk

      Related Posts

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025

      लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि

      June 5, 2025

      लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version