Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»अमेरिका की दिग्गज पॉप गायिका और अभिनेत्री कॉनी फ्रांसिस का 87 वर्ष की आयु में निधन
    दुनिया

    अमेरिका की दिग्गज पॉप गायिका और अभिनेत्री कॉनी फ्रांसिस का 87 वर्ष की आयु में निधन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    न्यूयॉर्क। अमेरिका की मशहूर दिग्गज पॉप गायिका और अभिनेत्री कॉनी फ्रांसिस का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया। न्यू जर्सी के नेवार्क में 12 दिसंबर, 1937 को जन्मी फ्रांसिस ने एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 1960 के दशक में वह युवाओं और किशोरों की चहेती गायिका रहीं। इस दशक में उनके गाने ‘लिपस्टिक ऑन योर कॉलर’ और ‘हूज सॉरी नाउ?’ मौजूदा पीढ़ी ने जमकर सुना।

    सीएनएन न्यूज चैनल की खबर के अनुसार कॉनी फ्रांसिस के निधन की सूचना दुनिया को सबसे पहले उनके प्रचारक और मित्र रॉन रॉबर्ट्स ने दी। रॉबर्ट्स ने फेसबुक पेज पर लिखा, “भारी मन और अत्यंत दुख के साथ मैं आपको कल रात अपनी प्रिय मित्र कॉनी फ्रांसिस के निधन की सूचना दे रहा हूं।” उन्होंने कहा कि फ्रांसिस को हाल ही में दर्द की समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस महीने की शुरुआत में उन्हें कुछ कार्यक्रम रद्द भी करने पड़े थे। हाल में उनके गाने “प्रिटी लिटिल बेबी” ने टिकटॉक ट्रेंड की बदौलत युवा पीढ़ी का ध्यान आकर्षित किया था।

    युवावस्था में फ्रांसिस ने आर्थर गॉडफ्रे के लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक “स्टारटाइम टैलेंट स्काउट्स” में प्रथम पुरस्कार जीता। एमजीएम कंपनी ने सबसे पहले फ्रांसिस का एकल गीत “फ्रेडी” रिलीज किया था। फ्रांसिस को बड़े पर्दे पर भी सफलता मिली। उन्होंने 1963 में व्हेयर द बॉयज आर, फॉलो द बॉयज, 1964 में लुकिंग फॉर लव और 1965 में व्हेन द बॉयज मीट द गर्ल्स जैसी फिल्मों में काम किया। व्हेन द बॉयज मीट द गर्ल्स उनकी आखिरी फिल्म थी।

    फ्रांसिस को चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा। 1974 में न्यूयॉर्क के वेस्टबरी संगीत मेले में प्रस्तुति के बाद होटल में हुए हादसे को वह कभी नहीं भूल पाईं। होटल में उनके साथ बलात्कार और उन्हें लूटने की कोशिश की गई। उन्होंने इसके बाद होटल पर मुकदमा दायर किया। वह मुकदमा जीत भी गईं, लेकिन इस हमले ने उन्हें गहरे अवसाद में धकेल दिया। तीन साल बाद उनके नाक की सर्जरी की गई। इस कारण फ्रांसिस की आवाज की मिठास चली गई। इससे उबरने में उन्हें लंबा समय लगा। उनके भाई जॉर्ज ए. फ्रैंकोनेरो की 1981 में 40 वर्ष की आयु में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वो वकील थे। फ्रांसिस ने 1984 में अपनी आत्मकथा ‘हूज सॉरी नाउ” में अपने कठिन समय का भी जिक्र किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअमेरिकी सोलर कंपनियों ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से होने वाले आयात पर टैरिफ की मांग की
    Next Article बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा में मारे गए लोगों का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार!
    shivam kumar

      Related Posts

      बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा में मारे गए लोगों का बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार!

      July 18, 2025

      अमेरिकी सोलर कंपनियों ने भारत, इंडोनेशिया और लाओस से होने वाले आयात पर टैरिफ की मांग की

      July 18, 2025

      बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, आगजनी, चार की मौत, हालात बिगड़े, लगाया गया कर्फ्यू

      July 17, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • भूपेश बघेल का बेटा चैतन्य गिरफ्तार; पूर्व सीएम बोले- ‘तोहफे के लिए धन्यवाद, ताउम्र याद रहेगा’
      • प्रधानमंत्री मोदी पहुंचे दरभंगा एयरपोर्ट, हेलिकॉप्टर से मोतिहारी रवाना, नीतीश ने जताया आभार
      • छत्तीसगढ़ के भिलाई में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पुत्र चैतन्य के ठिकानों पर इडी का छापा
      • टीआरएफ को वैश्विक आतंकी संगठन घोषित किए जाने का भारत ने किया स्वागत
      • प्रधानमंत्री मोदी आज बिहार और पश्चिम बंगाल के दौरे पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version