Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, September 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»भारत-ईएफटीए व्यापार समझौता एक अक्टूबर से लागू होगा : पीयूष गोयल
    बिजनेस

    भारत-ईएफटीए व्यापार समझौता एक अक्टूबर से लागू होगा : पीयूष गोयल

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्‍ली। केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि भारत और यूरोपीय संघ के चार देशों के यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बहुप्रतीक्षित व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) आधिकारिक तौर पर 01 अक्टूबर से लागू होगा।

    केंद्रीय वाणिज्‍य एवं उद्योग मंत्री ने एक्‍स पोस्‍ट में बताया कि भारत और चार देशों के यूरोपीय समूह ईएफटीए के बीच व्यापार और आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) 01 अक्टूबर से लागू होगा। इससे निवेश और बाजार पहुंच के लाभ प्राप्त होंगे। दोनों पक्षों ने 10 मार्च, 2024 को टीईपीए पर हस्ताक्षर किए थे। उन्होंने कहा क‍ि दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश और व्यावसायिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित भारत-ईएफटीए डेस्क की शुरुआत की है। यह अगले 15 वर्षों में भारत में 100 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए टीईपीए की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह डेस्क सरकार और निजी कंपनियों दोनों के लिए ‘एकल खिड़की मंच’ के रूप में कार्य करेगा, जिससे भारत के तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में ईएफटीए-आधारित निवेशकों के लिए प्रवेश आसान हो जाएगा।

    उल्‍लेखनीय है कि 10 मार्च 2024 को हस्ताक्षरित इस ऐतिहासिक समझौते से बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश आने तथा कई क्षेत्रों में व्यापार और आर्थिक सहयोग गहरा होने की उम्मीद है। ईएफटीए ने 100 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश का वादा किया है। ईएफटीए यूरोप के चार देशों का एक क्षेत्रीय व्यापार संगठन एवं मुक्त व्यापार क्षेत्र है, जिसमें आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड में विकास योजनाओं को गति देने के लिए उद्योग सचिव ने दिल्ली में की बैठक
    Next Article बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ की तूफानी एंट्री, पहले दिन की शानदार कमाई
    shivam kumar

      Related Posts

      भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, फिच ने जीडीपी अनुमान बढ़ाकर 6.9% किया

      September 10, 2025

      सर्राफा बाजार में सोने की तेजी जारी

      September 10, 2025

      शेयर बाजार में तेजी जारी, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों हरे निशान में उछले

      September 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी और ट्रंप जल्द कर सकते हैं टैरिफ मुद्दे पर बातचीत, व्यापार समझौते की उम्मीद
      • ‘बागी 4’ की कमाई में आई गिरावट, बॉक्स ऑफिस पर धीमी होती रफ्तार
      • अक्षय और अरशद की ‘जॉली एलएलबी 3’ का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज
      • भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत, फिच ने जीडीपी अनुमान बढ़ाकर 6.9% किया
      • नालंदा में जल निकाय गणना को लेकर प्रशिक्षण आयोजित, सिंचाई योजनाओं पर दिया गया जोर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version