Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राहुल की ‘झप्पी’ पर लोकसभा अध्यक्ष नाराज
    Top Story

    राहुल की ‘झप्पी’ पर लोकसभा अध्यक्ष नाराज

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 20, 2018Updated:July 20, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नयी दिल्ली। लोकसभा में शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का अपना भाषण खत्म कर पीएम नरेंद्र मोदी से गले मिलने पर स्पीकर सुमित्रा महाजन ने नाराजगी जताई है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि राहुल का रवैया हैरान करने वाला था। सदन की गरिमा होती है। पीएम कोई आम आदमी नहीं होता है। कांग्रेस अध्यक्ष का बर्ताव ठीक नहीं था।

    स्पीकर ने कहा, ‘सदन में ऐसा ड्रामा देखकर मैं भी हैरान हो गई। पीएम पद की गरिमा होती है। नरेंद्र मोदी पीएम के तौर पर सदन में बैठे हुए थे। गले मिलने के बाद राहुल ने आंख मारी। यह हरकत भी गलत है।’ लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘ये समझ लो कि सदन की गरिमा हमे ही रखनी होगी। कोई बाहर का आकर नहीं रखेगा। हमें बतौर सांसद भी अपनी गरिमा भी रखनी है। मैं चाहती हूं कि सबलोग प्रेम से रहें। मेरे दुश्मन नहीं हैं राहुल जी, बेटे जैसे हैं।

     उन्होंने कहा कि किसी से गले मिलना गलत नहीं है लेकिन सदन की गरिमा भी बनाए रखनी होती है। उल्लेखनीय है कि अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान आज दोपहर सदन में एक अजब ही नजारा देखने को मिला। पीएम मोदी और बीजेपी पर हमला बोलते-बोलते राहुल गांधी जाकर मोदी से गले मिल आए थे। अचानक से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के इस जैस्चर से एक पल के लिए पीएम मोदी भी चकित रह गए। इसके तुरंत बाद पीएम मोदी भी राहुल गांधी से हाथ मिलाते हुए उन्हें शुभकामना देते हुए दिखे। मोदी से गले मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि हिंदू होने का मतलब यही होता है।

    हालांकि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर ने इसपर तंज कसते हुए कहा कि यह संसद है, यहां मुन्ना भाई की पप्पी-झप्पी नहीं चलेगी। दरअसल राहुल गांधी ने अपने संबोधन में नोटबंदी, राफेल डील जैसे मसलों को उठाकर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन समेत पूरी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। इस दौरान लोकसभा की कार्यवाही भी बाधित हुई। बीजेपी के हंगामे के बाद जब कार्यवाही फिर शुरू हुई तो राहुल गांधी ने किसान लोन माफी और मॉब लिन्चिंग के मसले उठाए। राहुल गांधी ने एक इंटरनैशनल मीडिया हाउस का जिक्र करते हुए कहा कि पहली बार बाहर लिखा जा रहा है कि हिंदुस्तान अपनी महिलाओं की सुरक्षा नहीं कर पा रहा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुझे लगातार मिल रही जान से मारने की धमकी: बीजेपी विधायक
    Next Article अंधविश्वास के नाम पर तांत्रिक ने किया 120 महिलाओं का रेप
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार

      June 25, 2025

      ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…

      June 25, 2025

      खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया

      June 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार
      • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…
      • खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
      • आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार
      • शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version