Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान दबाव में कारोबार करने के बाद मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए थे। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। इसी तरह एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार हो रहा है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक मिले-जुले परिणाम के साथ बंद हुए। एस एंड पी 500 इंडेक्स 0.01 प्रतिशत की सांकेतिक बढ़त के साथ 6,296.79 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसके विपरीत नैस्डेक ने 0.05 प्रतिशत की मामूली उछाल के साथ 20,895.66 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,369.36 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान मिला-जुला कारोबार होता रहा। एफटीएसई इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,992.12 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.01 प्रतिशत की मामूली मजबूती के साथ 7,822.67 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके विपरीत डीएएक्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत टूट कर 24,289.51 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजार में से 5 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 3 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज में छुट्टी होने की वजह से निक्केई इंडेक्स में आज कोई कारोबार नहीं हो रहा है। गिफ्ट निफ्टी 104 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,929 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.21 प्रतिशत लुढ़क कर 23,334.55 अंक के स्तर पर और सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.13 प्रतिशत फिसल कर 1,205.05 अंक के स्तर पर पहुंच गए हैं।

    दूसरी ओर, स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.42 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,206.93 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 24,903.37 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.54 प्रतिशत उछल कर 3,205.17 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स से 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 7,367.55 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ 3,549.89 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार विधानमंडल में 57946.25 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश
    Next Article शुरुआती कारोबार में उतार -चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    shivam kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में मामूली तेजी, चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं

      July 21, 2025

      शुरुआती कारोबार में उतार -चढ़ाव के बीच शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले

      July 21, 2025

      प्राइमरी मार्केट में इस सप्ताह 10 आईपीओ की लॉन्चिंग, 3 शेयरों की होगी लिस्टिंग

      July 20, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • अंडर-19 यूथ टेस्ट: रेव और एकांश ने इंग्लैंड को दिलाई वापसी
      • अमेरिकी गोल्फर स्कॉटी शेफ़लर ने जीता पहला ब्रिटिश ओपन खिताब
      • विचार-विनिमय और सकारात्मक बहस में है लोकतंत्र का मर्म, टकराव में नहींः धनखड़
      • प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र को बताया गौरवपूर्ण विजयोत्सव, दलों से की देशहित में एकता की अपील
      • मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, रेल और सड़क यातायात बाधित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version