Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, July 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरीं ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘निकिता रॉय’
    मनोरंजन

    बॉक्स ऑफिस पर मुंह के बल गिरीं ‘तन्वी द ग्रेट’ और ‘निकिता रॉय’

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 21, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    मोहित सूरी की फिल्म ‘सैयारा’ जहां 18 जुलाई को रिलीज़ होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं उसी दिन रिलीज हुईं अनुपम खेर की ‘तन्वी द ग्रेट’ और सोनाक्षी सिन्हा की ‘निकिता रॉय’ बड़े पर्दे पर संघर्ष करती नज़र आ रही हैं। ‘सैयारा’ के जबरदस्त शोर में ये दोनों फिल्में मानो दब सी गईं हैं। जहां ‘तन्वी द ग्रेट’ रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों के लिए तरसती नजर आई, वहीं ‘निकिता रॉय’ की स्थिति भी कुछ खास बेहतर नहीं रही। तीसरे दिन की कमाई पर नज़र डालें तो इन दोनों फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस के आंकड़े निराशाजनक रहे हैं। अब सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि क्या ये फिल्में आने वाले दिनों में थोड़ी संभल पाएंगी, या ‘सैयारा’ का तूफान यूं ही बाकी फिल्मों को पीछे छोड़ता रहेगा।

    भले ही ‘तन्वी द ग्रेट’ ने कई बड़े फिल्म फेस्टिवल्स में सराहना बटोरी हो, लेकिन सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। फिल्म ने 40 लाख रुपये की कमजोर ओपनिंग के साथ शुरुआत की। दूसरे दिन इसका कलेक्शन 54 लाख रुपये रहा, जबकि सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, तीसरे दिन फिल्म ने 68 लाख रुपये का कारोबार किया। इस तरह भारत में अब तक ‘तन्वी द ग्रेट’ की कुल कमाई 1.62 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों का मनचाहा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा, और यह बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती दिख रही है।

    ‘तन्वी द ग्रेट’ की कहानी
    ‘तन्वी द ग्रेट’ एक 21 साल की लड़की तन्वी रैना की प्रेरणादायक कहानी है, जो ऑटिज्म डिसऑर्डर से जूझ रही है। इस संवेदनशील और दमदार भूमिका में अभिनेत्री शुभांगी दत्त ने तन्वी का किरदार निभाया है। फिल्म में शुभांगी के साथ-साथ जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, बोमन ईरानी और करण टैकर जैसे अनुभवी कलाकार भी नजर आते हैं, जो कहानी को और अधिक प्रभावशाली बनाते हैं। ‘तन्वी द ग्रेट’ एक भावनात्मक यात्रा है, जो न सिर्फ ऑटिज्म जैसी स्थिति को दर्शाती है, बल्कि समाज में स्वीकृति और आत्मबल की जरूरत को भी उजागर करती है।

    ‘निकिता रॉय’ बॉक्स ऑफिस पर साबित हुई फ्लॉप
    रिलीज़ से पहले जहां फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखा गया, वहीं सिनेमाघरों में रिलीज़ के बाद माहौल पूरी तरह ठंडा पड़ गया। फिल्म ने 22 लाख रुपये की धीमी शुरुआत की। दूसरे दिन यह आंकड़ा महज 24 लाख रुपये तक पहुंच पाया। तीसरे दिन थोड़ी बढ़त के साथ फिल्म ने 40 लाख रुपये की कमाई की, लेकिन यह भी उम्मीद से काफी कम रहा। इस तरह ‘निकिता रॉय’ का अब तक का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन महज 86 लाख रुपये रहा है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ-साथ परेश रावल और अर्जुन रामपाल जैसे मंझे हुए कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आए, लेकिन मजबूत स्टारकास्ट के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ की शानदार कमाई, तीन दिन में वसूली लागत
    Next Article जापान में उच्च सदन के चुनाव में सत्तारूढ़ गठबंधन का खराब प्रदर्शन
    shivam kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ की शानदार कमाई, तीन दिन में वसूली लागत

      July 21, 2025

      सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बड़े बजट की फिल्मों पर भारी पड़ी ‘सैंयार’

      July 20, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘सैयारा’ की तूफानी एंट्री, पहले दिन की शानदार कमाई

      July 19, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • अंडर-19 यूथ टेस्ट: रेव और एकांश ने इंग्लैंड को दिलाई वापसी
      • अमेरिकी गोल्फर स्कॉटी शेफ़लर ने जीता पहला ब्रिटिश ओपन खिताब
      • विचार-विनिमय और सकारात्मक बहस में है लोकतंत्र का मर्म, टकराव में नहींः धनखड़
      • प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र को बताया गौरवपूर्ण विजयोत्सव, दलों से की देशहित में एकता की अपील
      • मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, रेल और सड़क यातायात बाधित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version