Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»उज्जैन में आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा महाकाल, दो रूपों में देंगे भक्तों को दर्शन
    देश

    उज्जैन में आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे बाबा महाकाल, दो रूपों में देंगे भक्तों को दर्शन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 21, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की श्रावण-भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम में आज श्रावण मास की दूसरी सवारी धूमधाम से निकाली जाएगी। इस दौरान भगवान महाकाल दो स्वरूपों में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। अवंतिकानाथ श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में चांदी की पालकी में तथा श्री मनमहेश के रूप में हाथी पर विराजित होकर नगर के भ्रमण कर अपनी प्रजा का हाल जानेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुरूप बाबा महाकाल की दूसरी सवारी को भव्य स्वरुप देने के लिए आठ जनजातीय कलाकारों के दल सहभागिता करेगा।

    महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं उज्जैन कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर से शाम 4 बजे भगवान महाकाल की श्रावण मास की दूसरी सवारी रवाना होगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भगवान महाकाल की श्रावण-भादौ मास की दूसरी सवारी में शामिल होंगे। सवारी निकलने के पूर्व महाकालेश्वर मंदिर के सभामंडप में भगवान चन्द्रमौलेश्वर का विधिवत पूजन-अर्चन होगा। उसके पश्चात भगवान चन्द्रमौलेश्वर रजत पालकी में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। मंदिर के मुख्य द्वार पर सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में विराजित भगवान को सलामी दी जाएगी।

    इसके बाद सवारी परंपरागत मार्ग महाकाल चौराहा, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार और कहारवाडी से होती हुई रामघाट पहुंचेगी। जहॉ मां क्षिप्रा नदी के जल से भगवान का अभिषेक और पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ की धर्मशाला, कार्तिक चौक खाती का मंदिर, सत्यीनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार और गुदरी बाजार से होती हुई पुन: श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचेगी।

    उन्होंने बताया कि भगवान महाकाल की सवारी का सजीव प्रसारण मंदिर प्रबंध समिति के फेसबुक पर व सवारी के अंत मे चलित रथ में एलईडी के माध्यम से सवारी मार्ग में दर्शन हेतु खड़े श्रद्धालुओं को सजीव दर्शन की व्यवस्था की गई है। इस चलित रथ की विशेषता यह है कि इसमें लाइव बॉक्स रहेगा, जिससे लाइव प्रसारण निर्बाध रूप से होगा।

    कलेक्टर ने सवारी के दौरान श्रद्धालुओं से अपील है कि सवारी मार्ग में सड़क की ओर व्यापारीगण भट्टी चालू न रखें और न ही तेल का कड़ाव रखें। दर्शनार्थी सवारी में उल्टी दिशा में न चलें और सवारी निकलने तक अपने स्थान पर खड़े रहें। दर्शनार्थी गलियों में वाहन न रखें। श्रद्धालु सवारी के दौरान सिक्के, नारियल, केले, फल आदि न फैंकें। सवारी के बीच में प्रसाद और चित्र वितरण न करें। इसके अलावा पालकी के आसपास अनावश्यक संख्या में लोग न रहें।

    उन्होंने बताया कि मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सवारी के अतिरिक्त प्रतिदिन लाइव रथ पर भगवान महाकालेश्वर के गर्भगृह दर्शन का लाइव प्रसारण किया जा रहा है। हाईटेक चार बड़ी एलईडी के माध्यम से फ्रीगंज क्षेत्र, दत्त अखाड़ा क्षेत्र, महाकालेश्वर त्रिवेणी द्वार व उज्जैन के प्रमुख मार्गो पर भक्त लाइव प्रसारण देख सकते हैं। जो श्रद्धालु सवारी में सम्मिलित नहीं हो सकते, वह चलित रथ पर सवारी के लाइव दर्शन का आनन्द ले सकते हैं।

    कलेक्टर सिंह ने बताया कि महाकालेश्वर भगवान की दूसरी सवारी में आठ जनजातीय एवं लोक नृत्य कलाकारों के दल सहभागिता करेंगे। इनमें अज्जू सिसोदिया के नेतृत्व में मध्य प्रदेश में झाबुआ का भगोरिया नृत्य, छवीलदास भावली के नेतृत्व में नाशिक महाराष्ट्र के जनजातीय सौगी मुखोटा नृत्य, बनसिंह भाई गुजरात जनजातीय राठ नृत्य, खेमराज राजस्थान का गैर-घूमरा जनजातीय नृत्य सम्मिलित है। यह सभी दल महाकालेश्वर भगवान की सवारी के साथ सम्पूर्ण सवारी मार्ग में अपनी प्रस्तुति देते हुए चलेंगे।

    इनके अतिरिक्त उडीसा के लोकनृत्य शंख ध्वनि सुनील कुमार साहू के नेतृत्व में व छत्तीसगढ़ के लोकनृत्य लोकपंथी का दल दिनेश कुमार जागड़े के नेतृत्व में महाकालेश्वर भगवान के सवारी के आगमन पर रामघाट पर प्रस्तुति देंगे। साथ ही उसी दौरान अजय कुमार के नेतृत्व में हरियाणा का लोकनृत्य हरियाणवी घुमर और मध्य प्रदेश छतरपुर के बरेदी लोकनृत्य दल रवि अहिरवार के साथ क्षिप्रा तट के दूसरी ओर दत्तअखाड़ा क्षेत्र पर महाकालेश्वर भगवान के सवारी के रामघाट आगमन पर प्रस्तुति देंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदुबई और स्पेन यात्रा से मध्य प्रदेश को मिले 11 हजार करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव
    Next Article संसद का मानसून सत्र आज से
    shivam kumar

      Related Posts

      विचार-विनिमय और सकारात्मक बहस में है लोकतंत्र का मर्म, टकराव में नहींः धनखड़

      July 21, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र को बताया गौरवपूर्ण विजयोत्सव, दलों से की देशहित में एकता की अपील

      July 21, 2025

      मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, रेल और सड़क यातायात बाधित

      July 21, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • अंडर-19 यूथ टेस्ट: रेव और एकांश ने इंग्लैंड को दिलाई वापसी
      • अमेरिकी गोल्फर स्कॉटी शेफ़लर ने जीता पहला ब्रिटिश ओपन खिताब
      • विचार-विनिमय और सकारात्मक बहस में है लोकतंत्र का मर्म, टकराव में नहींः धनखड़
      • प्रधानमंत्री मोदी ने मानसून सत्र को बताया गौरवपूर्ण विजयोत्सव, दलों से की देशहित में एकता की अपील
      • मुंबई में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, रेल और सड़क यातायात बाधित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version