Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हरियाली तीज 27 को, अखंड सौभाग्य की महिलाएं करेंगी कामना
    Jharkhand Top News

    हरियाली तीज 27 को, अखंड सौभाग्य की महिलाएं करेंगी कामना

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रवि योग के संयोग में हरियाली तीज का व्रत इस बार 27 जुलाई को रखा जाएगा। इस योग में कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आती है और कार्य शुभफलदायक होता है। आचार्य मनोज पांडेय ने मंगलवार को बताया कि पंचांग के अनुसार तृतीय तिथि 26 जुलाई को रात्रि 11.08 बजे प्रवेश कर रही है, जो 27 जुलाई को रात्रि 11.10 तक रहेगी। उदयातिथि होने के कारण 27 जुलाई को तीज मनाई जाएगी। इस व्रत को करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इस दिन महिलाएं हरे वस्त्र, हरी चूड़ियां पहनकर गौरी गणेश और महादेव की पूजा करती हैं।

    आचार्य ने बताया कि इस दिन मघा नक्षत्र पड़ने से उन्नति, प्रगति और अच्छे स्वस्थ के कारक होगा। यह नक्षत्र पड़ने से व्रत की महिमा कई गुणा अधिक हो जाता है। सुहागिन पति की लंबी उम्र के लिए सिद्धिविनायक भगवान गणेश, महादेव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करेंगी।

    उन्होंने बताया कि ईश्वर का नाम लेने और सत्कर्म करने के लिए यह योग अति उत्तम माना गया है। यह व्रत माता पार्वती और भगवान शंकर के पुनर्मिलन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। हरियाली तीज सावन माह के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। इसे सावन तीज के नाम से भी जाना जाता है। पति की दीर्घायु और संपत्रता के लिए पंचामृत से शिव जी का अभिषेक करें। साथ ही दुर्गा जी के 108 नाम का पाठ करें। इसके अलावा परिवार की उन्नति और संतान प्राप्ति के लिए शिव जी को बेलपत्र चढ़ाकर दुर्गा सप्तशती के 11वें अध्याय का पाठ करें।

    उन्होंने बताया कि पौराणिक कथा के अनुसार जब शिव की तपस्या में देवी ने 107 जन्म बिताने के बाद पार्वती को अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था। इस व्रत को करने से स्त्री के पति को लंबी उम्र का वरदान मिलता है। यह व्रत महिलाओं के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में सहायक है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। सुहागिन स्त्रियां सोलह श्रृंगार कर हाथों में मेहंदी लगाती हैं और सावन मास के गीत गाकर हरियाली तीज का उत्सव मानती हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड के गुमला जिले में सबसे अधिक 144 मिलीमीटर बारिश दर्ज
    Next Article द्वादश ज्योतिर्लिंग के प्रतीक हैं बम्हणी गांव स्थित 12 शिवलिंग
    shivam kumar

      Related Posts

      रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष

      November 10, 2025

      झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले

      November 10, 2025

      झारखंड उच्च न्यायालय ने राज्य निर्वाचन आयोग से मांगी नगर निकाय चुनाव की संभावित तिथि,अगली सुनवाई 24 को

      November 10, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दिल्ली में लाल किले के पास कार में धमाका: 8 की मौत, 24 घायल
      • देश को दहलाने की साजिश बेनकाब, सात आतंकियों की गिरफ्तारी से 2900 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद
      • रमा खलखो बनी प्रदेश कांग्रेस महिला कमेटी की अध्यक्ष
      • झारखंड कैबिनेट की बैठक 12 नवंबर को, लिए जाएंगे कई अहम फैसले
      • विपक्ष ने चुनाव प्रचार के दौरान एसआईआर और ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के बारे में फैलाई अफवाह : विजय चौधरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version