Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»इसाई मिशनरियों के विदेशी फंड में घपले की जांच शुरू
    Top Story

    इसाई मिशनरियों के विदेशी फंड में घपले की जांच शुरू

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 21, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    24 इंस्पेक्टर आइओ होंगे, 10 डीएसपी मॉनिटरिंग करेंगे
    झारखंड की 88 मिशनरी संस्थाओं के खिलाफ हो रही है जांच

    रांची। विदेशी फंड के सहारे झारखंड में धर्म परिवर्तन कराने का गंभीर आरोप इसाई मिशनरियों पर लगा है। इन मिशनरियों ने इस खेल में अरबों के विदेशी फंड का घालमेल किया है। यह राज तब खुला, जब केंद्र सरकार ने कुछ शिकायतों के बाद इसकी जांच करवायी। उसने झारखंड सरकार को यह निर्देश दिया कि इस खेल में जुटीं संस्थाओं की जांच करा कर रिपोर्ट भेजें। इधर, मदर टेरेसा की रांची स्थित संस्था मिशनरी आॅफ चैरिटी निर्मल हृदय में बच्चों को बेचने का खुलासा हुआ। जब सीडब्ल्यूसी की टीम वहां बच्चा चोरी की घटना को जांचने गयी, तो वहां पता चला कि यहां सालों साल से कोख का सौदा होता रहा है। जब उसकी गहराई में पुलिस टीम लगी तो चौंकानेवाले तथ्य सामने आये। इसी क्रम में राज्य के डीजीपी ने सरकार से यह आग्रह किया कि यहां इसाई मिशनरियों के खेल की जांच करायी जाये। उनके फंड पर रोक लगायी जाये। आशंका जतायी गयी कि उस फंड का इस्तेमाल धर्म परिवर्तन कराने में किया जा रहा है, तो सरकार गंभीर हुई। झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल पर इस मामले की जांच का जिम्मा सीआइडी को सौंप दिया गया है। सीआइडी ने इसकी जांच आरंभ भी कर दी है।
    बच्चों की खरीद-बिक्री से जुड़ी स्वयंसेवी संस्थाओं की जांच चल ही रही है। अब धर्मांतरण में विदेशी पैसा खर्च किये जाने की आशंका के मद्देनजर 88 स्वयंसेवी संस्थाओं की जांच के केंद्र सरकार के आदेश के बाद सीआइडी मुख्यालय ने कवायद शुरू कर दी है। जो संस्था जिस जिले की है, वहां एडीएसपी के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच करायी जायेगी। इधर, भारत सरकार के आदेश के बाद सीआइडी की टीम मिशनरी संस्थाओं को विदेशों से मिले फंड की जांच में रेस हो गयी है। सीआइडी एडीजी प्रशांत सिंह ने एफसीआर के तहत 88 संस्थाओं को मिले 2.65 अरब रुपये की जांच के लिए तकरीबन 10 डीएसपी और 24 से अधिक इंस्पेक्टरों की टीम बनायी है। एक टीम के जिम्मे अधिकतम तीन संस्थाओं की जांच की जवाबदेही है, जबकि, पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर फाइनल रिपोर्ट सीआइडी द्वारा सरकार को भेजी जायेगी। सीआइडी एडीजी ने आदेश दिया है कि प्रत्येक तीन एनजीओ के फंड की जांच एक इंस्पेक्टर करेंगे। वहीं तीन इंस्पेक्टरों की रिपोर्ट को सुपरवाइज करने की जिम्मेदारी डीएसपी स्तर के एक अधिकारी पर होगी। एटीएस के एसपी पी मुरूगन पूरे मामले की मॉनिटरिंग करेंगे। सीआइडी इस मामले की जांच में जिला पुलिस की भी मदद लेगी। मिशनरी संस्थाएं जिन जिलों से संबद्ध हैं, उन जिलों के अधिकारियों को भी जांच से जोड़ा जायेगा।गौरतलब है कि भारत सरकार के गृह मंत्रालय के विदेशी मामलों के संयुक्त सचिव अनिल मल्लिक ने साल 2013-14, 2014-15 और 2016-17 में झारखंड से एफसीआरए निबंधित संस्थाओं के फंड की जांच का आदेश राज्य सरकार को दिया था। इसके बाद केस के अनुसंधान की जिम्मेदारी सीआइडी को दी गयी है।

    88 स्वयंसेवी संस्थाएं हैं धर्मांतरण के घेरे में

    झारखंड में एफसीआरए के जरिये 88 एनजीओ को वित्तीय वर्ष 2013-14, 2014-15 एवं 2015-16 में 2.65 अरब रुपये मिले थे। वर्ष 2016 में राज्य की विशेष शाखा ने आशंका जाहिर की थी कि विदेशी फंड के पैसे से मिशनरी संस्थाएं धर्मांतरण करा रही हैं। इसी के मद्देनजर केंद्र सरकार की ओर से उक्त संस्थाओं की जांच का आदेश कुछ दिनों पूर्व दिया गया था।

    गृह मंत्रालय ने करायी जांच , दो संस्थाओं का निबंधन रद्द
    गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव अनिल मल्लिक ने राज्य के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि केंद्रीय गृह मंत्रालय को 88 एनजीओ के खिलाफ शिकायत मिली थी। मामले की अपने स्तर से गृह मंत्रालय ने जांच करायी। जांच में यह पाया गया कि 88 में से दो एनजीओ ऐसी हैं, जिन्होंने बार-बार नोटिस दिये जाने के बावजूद एनुअल रिटर्न की जानकारी नहीं सौंपी। इन दोनों संस्थाओं का एफसीआरए रजिस्ट्रेशन कैंसिल कर दिया गया है। वहीं, पांच एनजीओ के एफसीआरए को डीम्ड सीज्ड कैटेगरी में रखा गया है। इन संस्थाओं के फॉरेन फंड को फ्रीज भी किया जा सकता है। गृह मंत्रालय के पत्र में जिक्र है कि राज्य के 59 अन्य एनजीओ (88 एनजीओ में इनका जिक्र नहीं था, शिकायत के दायरे में ये नहीं थीं) ऐसे हैं, जिन्होंने एफसीआरए की एनुअल रिपोर्ट नहीं दी, उनका भी एफसीआरए रद्द हो सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअसिस्टेंट प्रोफेसर पद के विज्ञापन को लेकर विवाद
    Next Article जस्टिस अनिरुद्ध बोस होंगे झारखंड हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस
    azad sipahi desk

      Related Posts

      टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र

      June 22, 2026

      आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई

      June 22, 2026

      अंधविश्वास पर भारी पड़ी इंसानियत: दो दिनों तक घर में पड़ा रहा शव, पुलिस की सूझबूझ से थमा दो गांवों का विवाद

      June 22, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • टोल प्लाजा पर अवैध वसूली का आरोप, हम पार्टी ने DC को सौंपा मांग पत्र
      • आजसू के 41वें स्थापना दिवस पर सुदेश महतो से मिले वरिष्ठ नेता, दी बधाई
      • एक्टर पंकज त्रिपाठी के बड़े भाई पर बिहार में कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
      • प्रधानमंत्री मोदी समेत कई राजनेताओं ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय को दी जन्मदिन की बधाई
      • पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में गिरफ्तार मुश्ताक की पुलिस रिमांड तीन दिन बढ़ी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version