Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»विधानसभा में रघुवर दास और हेमंत सोरेन के बीच आरोप-प्रत्यारोप
    Top Story

    विधानसभा में रघुवर दास और हेमंत सोरेन के बीच आरोप-प्रत्यारोप

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 21, 2018No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    विधानसभा में रघुवर दास और हेमंत सोरेन के बीच आरोप-प्रत्यारोप

    जिसने झारखंड को लूटा वह हमें नैतिकता का पाठ पढ़ा रहा है

    हमारे नाम से बीस बाइ चालीस का एक घर है, और कोई हो,  तो बताओ : रघुवर

    हेमंत सोरेन ने सबसे ज्यादा सीएनटी-एसपीटी का उल्लंघन किया: रघुवर

    हेमंत सोरेन ने एक दिन में छह-छह रजिस्ट्री करवायी: रघुवर

    हमारी जमीन, हम ही लूटेंगे, आप जैसे लोगों ने लूटी है जमीन: हेमंत

    आपके ही बाप-दादा बाहर से आकर जमीन लूट रहे हैं: हेमंत

    राज्य को बर्बाद करके जायेंगे रघुवर दास: हेमंत सोरेन

    शनिवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री रघुवर दास और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के बीच आरोप-प्रत्यारोप की गठरी खुल गयी। मुख्यमंत्री ने जहां तथ्यों के साथ हेमंत सोरेन को कठघरे में खड़ा किया, वहीं हेमंत सोरेन ने शब्दों के जाल में मुख्यमंत्री को घेरने की कोशिश की। दोनों के शब्द वाणों से विधानसभा गूंज उठी।

    विधानसभा सत्र के अंतिम दिन झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के बीच जम कर आरोप-प्रत्यारोप के वाण चले। रघुवर दास और हेमंत सोरेन दोनों ने ही एक दूसरे को कठघरे में खड़ा करने की भरपूर कोशिश की। विधानसभा में बहस के दौरान जिस तरह से दोनों ने एक-दूृसरे को लपेटा, ऐसा आज तक नहीं हुआ था। दोनों ही आज विशेष मुद्रा में थे और दोनों ने ही एक-दूसरे के खिलाफ आरोपों की झड़ी लगा दी।

    पिछले कई सत्र से हर दिन सदन के बाधित होने के कारण मुख्यमंत्री रघुवर दास मर्माहत थे। जनहित के सवाल नहीं आने का दर्द उनके चेहरे पर झलक रहा था। वह बोलने के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा-अध्यक्ष महोदय, पिछले दो बार से विधानसभा का प्रश्नकाल, अल्पसूचित और शून्यकाल विपक्ष के द्वारा लगातार बाधित किया जा रहा है। यहां जनता के सवालों की हत्या कर दी जा रही है। जनहित से जुड़े मामले पर बहस नहीं हो पा रही है। यह झारखंड और यहां की जनता के साथ सरासर नाइंसाफी है। अगर बहस नहीं होगी, तो समाधान कहां से निकलेगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि सदन में विपक्ष माननीय लालकृष्ण आडवाणी का उदाहरण दे रहा है। वह शलीनता  का पाठ पढ़ा रहा है। अध्यक्ष महोदय, मैं कहना चाहता हूं कि जिसने झारखंड को सबसे ज्यादा लूटा, झारखंड को बेचा। सीएनटी-एसपीटी का सबसे ज्यादा उल्लंघन किया, वह आज उपदेश दे रहा है।

    हेमंत सोरेन ने एक दिन में छह-छह रजिस्ट्री करवायी। झारखंड के तमाम बड़े शहरों में करोड़ों का बड़ा-बड़ा भूखंड कौड़ियों के मोल खरीदा, वह हमें शालीनता का पाठ पढ़ा है। वह आदिवासियों का सबसे बड़ा शोषक है। आदिवासियों की जमीन उसने कौड़ियों के भाव हड़पी है। दुमका, धनबाद, बोकारो, रांची और न जाने और कहां-कहां जो अरबों की संपत्ति हड़प कर बैठा है, वह नैतिकता का पाठ पढ़ा रहा है। अध्यक्ष महोदय, मैं चुनौती देता हूं कि लंबे समय से राजनीति में हूं। हमारे पास बीस बाइ चालीस का एक घर है। इससे ज्यादा जमीन-मकान कोई हमारे नाम से निकाल दे, तो समझ जायेंगे।

    जिस समय मुख्यमंत्री रघुवर दास नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन को आरोपों के  घेरे में लपेट रहे थे, उसी समय हेमंत सोरेन भी तमतमाते हुए उठे और कहा कि हमारी ही जमीन और हम ही लूटेंगे। उन्होंने फिर दोहराया-हमारी ही जमीन और हम ही लूटेंगे। इसके बाद हेमंत सोरेन आपे से बाहर हो गये। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा- जिसका बाप दादा बाहर से आकर लूट रहा है, वह न बताये। उन्होंने कहा कि सीएम रघुवर दास राज्य को बर्बाद करके जायेंगे। गजनी ने जिस तरह दूसरे देश से आकर भारत को लूटा था, उसी तरह ये लूट कर जायेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गलत निर्णय ले रहे हैं और सदन चुपचाप देख रहा है। दोनों के बीच जब बहस हो रही थी, तो विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। दोनों ही पक्ष के विधायक रह-रह कर शेम-शेम के नारे लगा रहे थे।

    कुल मिला कर सत्र के अंतिम दिन सदन में जो कुछ देखने को मिला, उससे साफ हो गया कि यहां विपक्ष जनहित के सवाल पर बहस करना नहीं चाहता। पिछले सत्र में भी जब भूमि अधिग्रहण बिल सदन में पेश हुआ था, विपक्ष ने बहस नहीं की थी। वह वाक आउट कर गया था और अब जब उस पर राष्टपति मुहर लगा चुके हैं और वह कानून बन गया है, तब विपक्ष चाहता है कि उस पर बहस हो। अब यह सं•ाव ही नहीं है कि उस पर विधानसभा में बहस हो।विधानसभा के अध्यक्ष डॉ दिनेश उरांव  इसी बात को लेकर बार-बार विपक्ष को याद दिला रहे थे और विपक्ष था कि भूमि अधिग्रहण बिल के सिवा किसी पर बोलना ही नहीं चाहता। इसी को लेकर मुख्यमंत्री रघुवर दास के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने सदन में नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन पर जम कर भड़ास निकाली। उनके जवाब में भी हेमंत सोरेन नेभी उन्हें लपेटने की कोशिश की। दोनों के बीच सदन में जो कुछ हुआ, उसे आप भी सुनिये:

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबॉयफ्रेंड की इन डिमांड्स को कभी न करें पूरी
    Next Article मानसून सत्र: मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष के नेता के बीच सदन में नोक झोंक
    azad sipahi

      Related Posts

      निर्वाचन आयोग के ट्रेनिंग कार्यक्रम में शामिल होगा झारखंड का 402 सदस्यीय दल

      May 15, 2025

      महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं जनचेतना के अग्रदूत भी थे चानकु महतो- राज्यपाल

      May 15, 2025

      ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नागरिक मंच ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान ने घबराकर हमें फोन किया… भारत ने ट्रंप के कश्मीर मध्यस्थता के बयान को किया खारिज
      • भारत-पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे ट्रम्प, कहा- मैंने जंग नहीं रुकवाई
      • पाकिस्तान के एटम बमों को अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी अपनी निगरानी में ले : राजनाथ
      • पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार ने यूपीएससी के अध्यक्ष का पदभार संभाला
      • नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मिलने एम्स पहुंचे अमित शाह, ट्रॉमा सेंटर में घायलों से मुलाकात कर जाना हालचाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version