Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी
    Top Story

    धार्मिक सभा की आड़ में धर्मांतरण की कोशिश, पुलिस जांच में जुटी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 27, 2025Updated:July 27, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। टाटा स्टील के आवासीय परिसर गोलमुरी जीएफएच-1 फ्लैट में शनिवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया। जब वहां चल रही एक प्रार्थना सभा में कथित तौर पर धर्मांतरण की गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। बताया गया कि फ्लैट में करीब 70 लोग एकत्रित थे, जो ईसाई समुदाय से जुड़े हैं। आरोप है कि वे स्थानीय लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे थे।

    स्थानीय निवासियों का कहना है कि इन फ्लैटों में बीते कुछ दिनों से धार्मिक सभाएं हो रही थीं और कुछ महिलाएं आसपास के इलाकों में घूम-घूम कर लोगों को समझा रही थीं कि ईसाई धर्म अपनाने से जीवन की समस्याएं दूर हो जाएंगी और दुखों से मुक्ति मिलेगी। इन गतिविधियों पर संदेह होने पर उन्होंने गोलमुरी थाना को सूचना दी।

    सूचना मिलते ही गोलमुरी पुलिस और डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस कार्रवाई की भनक लगते ही कई लोग मौके से भाग निकले, जबकि कुछ को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि रविवार को एक बड़ी प्रार्थना सभा आयोजित होने वाली थी, जिसमें अन्य जिलों से भी लोगों को बुलाया गया था। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह केवल धार्मिक आयोजन था या इसके पीछे धर्म परिवर्तन की कोई संगठित योजना थी।

    जांच में यह भी सामने आया है कि जिस फ्लैट में यह गतिविधि चल रही थी, उसे शादी समारोह के नाम पर अस्थायी रूप से बुक किया गया था। बुकिंग के दौरान कहा गया था कि तीन क्वार्टरों की आवश्यकता विवाह कार्यक्रम के लिए है, लेकिन मौके पर किसी तरह की वैवाहिक तैयारी नहीं मिली।

    फ्लैट में उपस्थित कुछ लोगों ने पुलिस को बताया कि वे विभिन्न समुदायों से हैं और जीवन की कठिनाइयों से परेशान होकर वहां पहुंचे थे। उनके अनुसार वहां केवल उन्हें भोजन कराया गया और बाइबल के बारे में बताया गया ताकि मानसिक शांति मिल सके।

    पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी स्तर पर पूछताछ कर रही है और विभिन्न जिलों से आए लोगों के नाम-पते और उद्देश्य की जानकारी एकत्र की जा रही है। गोलमुरी थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और यदि धर्मांतरण से जुड़े आरोप सही पाए जाते हैं तो कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    इस घटना से इलाके में तनाव की स्थिति है, हालांकि पुलिस ने स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखा है। रविवार को प्रस्तावित सभा को लेकर भी प्रशासन सतर्क है और फ्लैट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसीआरपीएफ के 87वें स्थापना दिवस पर राजनेताओं ने सैनिकों के साहस को किया नमन
    Next Article रजरप्पा क्षेत्र में मिली आफताब की लाश, हिंदू टाइगर फोर्स के नेता गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र

      July 27, 2025

      कई लोगों ने थामा झामुमो का दामन

      July 27, 2025

      जेएलकेएम प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, साैंपा ज्ञापन

      July 27, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार गिरावट से सोना और चांदी की घटी कीमत
      • साप्ताहिक समीक्षा : लगातार चौथे सप्ताह शेयर बाजार गिराने में प्रमुख रहे तीन कारण
      • राजगीर और पटना में बनेगा साइबर फॉरेंसिक लैब
      • बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी काे मिली जान से मारने की धमकी
      • प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में झारखंड के जिला गुमला का भी किया जिक्र
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version