Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, July 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना आतंकवाद से है : अखिलेश यादव
    देश

    हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना आतंकवाद से है : अखिलेश यादव

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दूसरे दिन मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस ऑपरेशन पर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि पाकिस्तान के पीछे कौन सा देश खड़ा है? उन्होंने कहा कि हमें चीन से उतना ही खतरा है, जितना देश को आतंकवाद से खतरा है।

    उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि सरकार ने ऐसे समय जब देश की सेनाएं बढ़त में थीं तो सीजफायर क्यों किया गया? इसके बाद उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सीजफायर पर एक्स पोस्ट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि हमें ऐसी रणनीति बनानी चाहिए कि सीमाएं हमेशा शांत रहें। पहलगाम की घटना ने साबित कर दिया कि लापरवाही बहुत से लोगों की जान ले सकती है। जिस दिन पहलगाम हमला हुआ, उस समय हर नागरिक ने सुरक्षाकर्मियों की गैर-मौजूदगी पर सवाल उठाए। जम्मू-कश्मीर में लोग सरकार के आश्वासन पर पर्यटन करने गए थे।

    उन्होंने खुफिया तंत्र की विफलता पर सवाल उठाते हुए जिम्मेदारी तय करने की मांग की। अखिलेश यादव ने कहा कि पहलगाम हमले के समय खुफिया तंत्र की विफलता की जिम्मेदारी किसकी है? इससे पहले पुलवामा हमले में भी खुफिया तंत्र की विफलता की जिम्मेदारी नहीं तय की गई।

    अखिलेश ने ऑपरेशन सिंदूर को सरकार की विफलता बताते हुए ट्रंप की भूमिका को लेकर भी केंद्र से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर देश की सरकार की विफलता का प्रतीक है। इससे बड़ी विफलता सरकार की और कुछ नहीं हो सकती। इस अपरेशन के दौरान विदेशी लोगों ने दावा किया कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान का युद्ध रुकवाया। इससे देश की संप्रभुता को धक्का लगा, लेकिन एक बार भी इसका खंडन नहीं किया गया। देश की विदेश नीति पूरी तरह फेल है। ऑपरेशन सिंदूर और पहलाम हमले पर दुनिया के किसी देश ने हमारा साथ नहीं दिया। यह हमारी विदेश नीति का संकटकाल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपे
    Next Article एनआईए ने श्रीनगर मुठभेड़ में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड के मारे जाने की जांच शुरू की
    shivam kumar

      Related Posts

      वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी

      July 30, 2025

      गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार

      July 30, 2025

      वायनाड हादसे के पीड़ितों का कर्ज माफ करे केंद्रः प्रियंका गांधी

      July 30, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार की चुनावी पिच पर हाथ आजमायेंगे कई नौकरशाह
      • महिला कोपा अमेरिका 2025: ब्राजील ने उरुग्वे को 5-1 से रौंदा, फाइनल में किया प्रवेश
      • हरदीप ने रचा इतिहास, अंडर-17 ग्रीको-रोमन कुश्ती के 110 किग्रा वर्ग में बने विश्व चैंपियन
      • वाराणसी की मुस्लिम महिलाओं ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर प्रधानमंत्री को भेजीं राखी
      • गुजरात एटीएस को बड़ी कामयाबी, आतंकी संगठन अलकायदा से जुड़ी महिला को किया गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version