Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार
    बिजनेस

    ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 30, 2025Updated:July 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मजबूती के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार के विपरीत यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान लगातार खरीदारी का माहौल बना रहा। वहीं, एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है।

    अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान मुनाफा वसूली होती रही, जिसकी वजह से वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 200 अंक की कमजोरी के साथ बंद हुआ। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स ने 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,370.86 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 0.38 प्रतिशत टूट कर 21,098.29 अंक के स्तर पर बंद हुआ। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज फिलहाल 0.14 प्रतिशत उछल कर 44,697.21 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है।

    यूरोपीय बाजारों में पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। एफटीएसई इंडेक्स 0.60 प्रतिशत की मजबूती के साथ 9,136.32 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,857.36 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 247.01 अंक यानी 1.02 प्रतिशत की छलांग लगा कर 24,217.37 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजारों में आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आ रहा है। एशिया के 9 बाजारों में से 5 के सूचकांक मजबूती के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं, जबकि 4 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। गिफ्ट निफ्टी 0.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,829 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,215.24 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा हैंग सेंग इंडेक्स 124.45 अंक यानी 0.49 प्रतिशत लुढ़क कर 25,400 अंक के स्तर पर और जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.53 प्रतिशत टूट कर 7,577.81 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    दूसरी ओर, निक्केई इंडेक्स 0.03 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 40,688 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह ताइवान वेटेड इंडेक्स 203.46 अंक यानी 0.88 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,404.98 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ है। इसके अलावा कोस्पी इंडेक्स 0.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 3,260.47 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,239.98 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.52 प्रतिशत उछल कर 3,628.53 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबेतला नेशनल पार्क में विश्व बाघ दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, वित्त मंत्री, पर्यटन मंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधि व वन अधिकारी रहे मौजूद
    Next Article झारखंड में एक अगस्त से आएगी बारिश में कमी, तापमान में भी वृद्धि
    shivam kumar

      Related Posts

      शांति गोल्ड की स्टॉक मार्केट में प्रीमियम लिस्टिंग, फायदे में आईपीओ निवेशक

      August 1, 2025

      सर्राफा बाजार में सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी घटी चमक

      August 1, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

      August 1, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • विकसित राष्ट्र के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : राष्ट्रपति
      • नवजात की मौत के बाद भी वेंटिलेटर पर रखने का आरोप, उपायुक्त ने दिए जांच के आदेश
      • यह सदन बहस का स्थल नहीं, बल्कि जनआकांक्षाओं का प्रतीक : विधानसभा अध्यक्ष
      • भारत पर टैरिफ का बोझ डाल कर अमेरिका का नुकसान कर गये ट्रंप
      • विधानसभा का मानसून सत्र: सदन के अंदर और बाहर होगा SIR का विरोध, सत्ताधारी विधायकों की हुई संयुक्त बैठक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version