Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»बंगाल के दंपति पर साइबर ठगी के 900 केस, बिहार के दरभंगा से हुई गिरफ्तारी
    देश

    बंगाल के दंपति पर साइबर ठगी के 900 केस, बिहार के दरभंगा से हुई गिरफ्तारी

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। देशभर में साइबर ठगी के करीब 900 मामलों में नामजद एक पति-पत्नी को कूचबिहार पुलिस ने बिहार के दरभंगा से गिरफ्तार किया है। इस दंपति पर दर्जनों राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में साइबर ठगी के करीब 900 से अधिक केस दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, ये लोग अब तक 48 लाख 15 हजार की ठगी कर चुके हैं।

    जिला पुलिस की ओर से बुधवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान शुभजीत बल्लव और रिया हल्दार बल्लव के रूप में हुई है। दोनों मूल रूप से नदिया जिले के राणाघाट के रहने वाले हैं। यह जोड़ा पहले भी मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर थाना पुलिस द्वारा पकड़ा गया था लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद इन्होंने दोबारा साइबर ठगी शुरू कर दी।

    कूचबिहार जिला पुलिस अधीक्षक दुतिमान भट्टाचार्य ने बताया कि साहेबगंज और तूफानगंज थानों में दर्ज दो मामलों की जांच के दौरान यह दंपति बिहार के दरभंगा के एक होटल में ठहरा पाया गया। उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर कूचबिहार लाया गया।

    पुलिस की जांच में पता चला कि यह दंपति सीमावर्ती इलाकों में बीएसएफ आउटपोस्ट्स के सामने स्थित कस्टमर सर्विस प्वाइंट्स (सीएसपी) को निशाना बनाकर लोगों से धोखाधड़ी करता था। आरोपित खुद को बीएसएफ अधिकारी, कंपनी कमांडर या निरीक्षक बताकर लोगों को फोन करते थे और कहते थे कि कुछ पैसे भेजने पर उन्हें नकद या कमीशन में लौटाया जाएगा। जब लोग बीएसएफ कैंप पहुंचते, तब उन्हें ठगी का अहसास होता।

    जब पुलिस ने शुभजीत के मोबाइल नंबर को नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स पोर्टल पर जांचा तो सामने आया कि सिर्फ साल 2024 में 877 एफआईआर में उसका नंबर दर्ज है, जबकि 2025 में अब तक 68 एफआईआर हो चुकी हैं। इनमें से 19 मामले सिर्फ कूचबिहार जिले में दर्ज हैं।

    पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 183, राजस्थान में 107, तेलंगाना में 77, महाराष्ट्र में 60, दिल्ली में 55, बिहार में 54, तमिलनाडु में 49 और पश्चिम बंगाल में 43 मामले दर्ज हैं। इसके अलावा 258 केस देश के विभिन्न केंद्रशासित प्रदेशों में भी दर्ज हैं।

    पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस ठगी रैकेट से और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। साथ ही, यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस दंपति ने कितने फर्जी पहचान पत्र और खातों का इस्तेमाल किया। पुलिस का मानना है कि यह ठगी नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था और इसके तार अन्य राज्यों के अपराधियों से भी जुड़े हो सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनासा-इसरो के मिशन निसार की लॉन्चिंग आज शाम 5.40 बजे
    Next Article वायनाड हादसे के पीड़ितों का कर्ज माफ करे केंद्रः प्रियंका गांधी
    shivam kumar

      Related Posts

      कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर

      July 31, 2025

      अदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा

      July 31, 2025

      ‘भगवा आतंकवाद’ जैसा मिथ्या शब्द गढ़ने वाली कांग्रेस देश से मांगे माफी: योगी आदित्यनाथ

      July 31, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कांग्रेस ने तुष्टिकरण के लिए गढ़ी भगवा आतंकवाद की झूठी अवधारणा : अनुराग सिंह ठाकुर
      • ओरमांझी चौक पर अब फ्लाइओवर के संशोधित डिजाइन पर जल्दी ही शुरू होगा कार्य
      • बाबूलाल मरांडी ने भैरव सिंह की गिरफ्तारी पर उठाये सवाल, कहा- सरकार विरोधियों को फर्जी मुकदमे में फंसा रही
      • जल स्रोतों के कैचमेंट एरिया को नो एंट्री जोन बनायें : हाइकोर्ट
      • अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version