Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»भैरव सिंह की मां ने रांची पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- एसएसपी से मेरे बेटे को जान का खतरा
    Top Story

    भैरव सिंह की मां ने रांची पुलिस पर लगाये गंभीर आरोप, कहा- एसएसपी से मेरे बेटे को जान का खतरा

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 31, 2025Updated:July 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। गुरुवार को रांची प्रेस क्लब में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता भैरव सिंह को झूठे मुकदमे में फंसाये जाने और प्रशासनिक प्रताड़ना के संबंध में गंभीर आरोप लगाये गये। इस प्रेस वार्ता में स्वामी दिव्यानंद महाराज, भैरव सिंह की माता रानी देवी, और अधिवक्ता कीर्ति नारायण सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता में वक्ताओं ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा भैरव सिंह को बेवजह परेशान किया जा रहा है व झूठे आरोपों के आधार पर उन्हें जेल भेजा गया है। उनकी माता रानी देवी ने आरोप लगाया कि रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा, मुख्यमंत्री के इशारे पर, उनके बेटे के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई कर रहे हैं।

    उन्होंने बताया कि जिस मामले में गैरव सिंह को जेल भेजा गया, उसी मामले में 30 मई को भैरव सिंह द्वारा आइजी कार्यालय में आवेदन दिया गया था जिसमें उन्होंने सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की थी। उक्त फुटेज में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि शिकायतकर्ता अमन चंद्र के साथ मारपीट करने वाले असली आरोपी कौन हैं। इसके बावजूद कोई जांच नहीं की गयी और दो महीने बाद, जब भैरव सिंह एक नाबालिग बच्ची के लव जिहाद से जुड़े मामले में पंडरा थाना पहुंचे, तो अचानक उनकी गिरफ्तारी कर ली गयी और 19 तारीख को उन्हें जेल भेज दिया गया।

    प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि 25 तारीख को रांची ग्रामीण क्षेत्र में एक युवती पर पेट्रोल फेंकने की घटना के बाद, पुलिस ने युवती को थाने में बैठाकर 24 घंटे से अधिक समय तक प्रताड़ित किया और दबाव डाला। युवती ने बयान दिया कि प्रशासन उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है और अपराधियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद, युवती के प्रेमी गणेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया, लेकिन पुलिस ने बयान दिया कि यह हमला भैरव सिंह द्वारा करवाया गया, जबकि भैरव सिंह को तो 19 तारीख को ही जेल भेजा जा चुका था। रानी देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि एसएसपी चंदन सिन्हा उनके बेटे के पीछे पड़े हैं और उनके बेटे को एसएसपी से जान का खतरा है। अगर भैरव सिंह को कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी एसएसपी चंदन सिन्हा की होगी।

    इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए वक्ताओं ने कहा कि इस घटना की सीबीआइ जांच करायी जानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उनका कहना था कि यह साजिश भैरव सिंह की सामाजिक छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से रची गयी है। इस प्रेस वार्ता में बजरंग दल रांची के जिला संयोजक विक्रम साहू, विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर के अध्यक्ष कैलाश केसरी, समाजसेवी जैन पांडेय, दिव्यानंद महाराज और अशोक पुरोहित उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअदाणी फॉउंडेशन के कोचिंग सेंटर में पढ़ रहे 13 में से आठ ने पास की अग्निवीर की परीक्षा
    Next Article अच्छा डॉक्टर के साथ एक अच्छा इंसान भी होना जरूरी: राष्ट्रपति
    shivam kumar

      Related Posts

      अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना

      April 26, 2026

      JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण

      April 26, 2026

      मिहिजाम में टेंट हाउस में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

      April 26, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अवैध खनिज परिवहन पर झारखंड सरकार की सख्ती, अवैध बालू लदे ट्रैक्टर पर अब 50 हजार का जुर्माना
      • JTET परीक्षा में बड़ी लापरवाही: रांची और बोकारो के दो केंद्रों की परीक्षा रद्द, प्रश्न पत्र की कमी और गलत वितरण बना कारण
      • नवादा में पुलिस मुठभेड़: 50 हजार का इनामी घायल, डॉक्टर हत्याकांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
      • दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा विमान हादसा: टेक-ऑफ के दौरान स्विस एयर के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायल
      • मन की बात : तमिलनाडु के कलपक्कम में परमाणु ऊर्जा से जुड़ी उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों की सराहना की
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version