Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, April 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»भाजपा-कांग्रेस में उथल-पुथल, प्रशांत किशोर को मिला कई कद्दावर नेताओं का साथ
    राज्य

    भाजपा-कांग्रेस में उथल-पुथल, प्रशांत किशोर को मिला कई कद्दावर नेताओं का साथ

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 1, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। जन सुराज पार्टी ने शुक्रवार पटना के बेली रोड स्थित शेखपुरा हाउस में मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की मौजूदगी में भाजपा के महामंत्री रहे सुधीर शर्मा, प्रदेश महिला प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष रहीं विनीता मिश्रा और समस्तीपुर निवासी युवा उद्यमी चेतना झांब समेत कई राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं और विभिन्न जिलों के गणमान्य सामाजिक-राजनीतिक व्यक्तियों ने जन सुराज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने सभी को पीला गमछा ओढ़ाकर उनका स्वागत किया।

    प्रशांत किशोर ने कहा कि हम किसी के विरोध में नहीं हैं। जन सुराज में वो लोग आ रहे जो बेहतर व्यवस्था बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि बिहार सुधरे। हम चाहते हैं कि कर्नाटक-गुजरात की तरह बिहार में भी विकास हो। हमलोग उपरवाले की प्रेरणा से काम कर रहे हैं। भाजपा में जिस चाल चरित्र चेहरा की बात होती थी, उस चेहरे वाले लोग अब जन सुराज में दिख रहे हैं। अभिमन्यु का उदाहरण देते कहा कि उसके बलिदान की ही चर्चा होती है, उसे घेर कर मारने वालों की चर्चा नहीं होती।

    प्रशांत किशोर ने कहा कि नवंबर के बाद जदयू के सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं का आखिरी रास्ता जन सुराज में ही होना है। ऐसा इसलिए कि अब नीतीश कुमार भी पीला रंग के बस में घूमने लगे हैं। सभी जगह जो पोस्टर लग रहे हैं वो भी पीला रंग का ही है। यह देखकर लोग समझ रहे हैं कि इनका अगला रास्ता जन सुराज में है।

    उदय सिंह ने कहा- पार्टी में इतने लोग जुड़ रहे हैं, देखकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मैं गौरवान्वित हूं
    मिलन समारोह में सभी नेताओं-कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने कहा कि आज बिहार भर के लोग यह जान रहे हैं कि उनकी समस्याओं का समाधान जन सुराज ही कर सकती है। इसलिए सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र की बड़ी-बड़ी हस्तियां हमसे जुड़ रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर मैं इससे गौरवान्वित हूं।

    पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि भाजपा ने देश के लिए कुछ भी किया हो, बिहार के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए सभी पार्टियों खासकर भाजपा के इतने सारे नेता हमारे साथ आ रहे हैं।

    जन सुराज के सदस्य बनकर सुधीर शर्मा बोले- भाजपा अपने जमीनी कार्यकर्ताओं की कत्लगाह बनती जा रही
    आज जन सुराज से जुड़कर भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री व भूमिहार-ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि मैंने अपनी जवानी भाजपा को आगे बढ़ाने में लगा दी, लेकिन यह पार्टी अब जमीनी कार्यकर्ताओं की कत्लगाह हो गई है। बिहार में अब राजद-1 और राजद-2 के बीच सत्ता की लड़ाई हो रही है, लेकिन अब जन सुराज बिहार की जनता का अगला विकल्प बनने जा रही है।

    वहीं, भाजपा की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रहीं विनीत मिश्रा ने जन सुराज से जुड़ने को लेकर प्रशांत किशोर और उदय सिंह को धन्यवाद दिया। साथ ही समस्तीपुर निवासी युवा उद्यमी, सामाजिक कार्यकर्ता चेतना झांब ने कहा कि बिहारी अब सिर्फ बिहार में ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व कर रहे हैं। अब प्रशांत किशोर के नेतृत्व में बिहार को, पाटलिपुत्र को उसका पुराना गौरव वापस दिलाना है।

    ये लोग हुए जन सुराज में शामिल:
    जन सुराज पार्टी में आज शामिल होनेवालों में अन्य लोगों में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी पल्लव कुमार सिंह गोपालगंज के फिजीशियन डॉ शशि शेखर शर्मा, सीतामढ़ी निवासी दिल्ली यूनिवर्सिटी के रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ. सोमेंद्र कुमार सिंह, पटना महावीर मंदिर के मुख्य पुजारी रहे उमाशंकर दास शास्त्री, सारण निवासी अकादमिक स्तर पर सक्रिय रहे अमितेश कुमार, कटिहार के सामाजिक कार्यकर्ता विश्वजीत भारती, उद्यमी रिंकू गिरी, पटना हाई कोर्ट के वकील राजेश कुमार मिश्रा, पश्चिम चंपारण के कांग्रेस जिलाध्यक्ष रहे अजय गिरी शामिल हैं। इनके साथ ही विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के सैकड़ों कार्यकर्ता भी जन सुराज में शामिल हुए।

    मिलन समारोह के दौरान मंच पर प्रशांत किशोर, उदय सिंह और मनोज भारती के साथ ही पार्टी के महासचिव सरवर अली व पार्टी में शामिल हुए प्रमुख नेता मौजूद रहे। पार्टी के चुनाव अभियान समिति के संयोजक किशोर मुन्ना ने मंच का संचालन किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमानसून सत्र : कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष
    Next Article रांची में जटिल ब्रेन एन्यूरिज्म का सफल इलाज, सैमफोर्ड अस्पताल में हुआ नया कीर्तिमान
    shivam kumar

      Related Posts

      नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार

      April 20, 2026

      छत्तीसगढ़ के सक्ति वेदांता प्लांट हादसा में मौत का आंकड़ा 24 पहुंचा

      April 19, 2026

      तमिलनाडुः कोयंबटूर के वालपाराई में देर रात पर्यटन वैन खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत

      April 18, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार
      • अमेरिकी सहायक विदेश मंत्री नेपाल के तीन दिन के दौरे पर काठमांडू पहुंचे
      • पाकिस्तान के बलोचिस्तान में विद्रोहियों से झड़प में तीन पुलिस जवान मारे गए
      • फिल्म ‘भूत बंगला’ ने पहले वीकेंड में दिखाई ताकत, तीन दिन में की 58 करोड़ की कमाई
      • सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, सोना और चांदी की फीकी पड़ी चमक
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version