Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू
    देश

    अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए सरकार प्रयासरत : रिजिजू

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने बहुत पहले बता दिया था कि किसी समाज के विकास का पैमाना उस समाज की महिलाओं की स्थिति से जुड़ा होता है। इसी दिशा में सरकार अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

    रिजिजू ने राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा विज्ञान भवन में आयोजित “भारत में मुस्लिम महिलाओं के अधिकार” विषय पर राष्ट्रीय परामर्श बैठक के उद्घाटन सत्र में कहा कि मुस्लिम महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सशक्त करना, समावेशी विकास की दिशा में एक अहम कदम है। महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण जरूरी है, जब महिलाएं आर्थिक रूप से सम्पन्न होती हैं तो वे शक्तिशाली भी होती हैं तथा आर्थिक सशक्तीकरण के साथ वे स्वयं ही सामाजिक रूप से भी सशक्त होती हैं। रिजिजू ने कहा कि वे इस परामर्श बैठक से प्राप्त हुई अनुशंसाओं को आगे बढ़ाने में योगदान देंगे।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने इस परामर्श बैठक को मुस्लिम महिलाओं की आवाज़ नीति-निर्माण तक पहुंचाने का एक सशक्त मंच बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक आयोजन नहीं है, यह एक प्रयास है उन आवाज़ों को मंच देने का, जिन्हें लंबे समय तक अनसुना किया गया। यह एक साझा संकल्प है कि अब कोई भी महिला, चाहे वह किसी भी पृष्ठभूमि से आती हो, न्याय, सम्मान और मानवाधिकार से वंचित नहीं रहेगी। भारतीय संदर्भ में मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की जब हम बात करते हैं, तो केवल कानून की पुस्तकों को खोलना पर्याप्त नहीं होता। हमें समाज के उन बदलते चेहरे को भी देखना होगा।

    उन्होंने कहा कि कानून तब तक जीवंत नहीं होते जब तक वे जनमानस की सोच में न उतरें और सोच तब तक नहीं बदलती जब तक संवाद न हो, जब तक सुनवाई न हो, जब तक मंच न मिले।

    इस कार्यक्रम में रिजिजू ने “नया दौर” नामक पुस्तक का विमोचन किया गया। यह पुस्तक राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा प्रकाशित की गयी है, जिसमें मुस्लिम महिलाओं से संबंधित अधिकारों, कानूनों एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाहित है। परामर्श बैठक में देशभर से वकीलों, शिक्षाविदों, समाजशास्त्रियों, महिला अधिकार कार्यकर्ताओं, नीति-निर्माताओं एवं नागरिक समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और विचार साझा किए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाशी में प्रधानमंत्री शनिवार को करेंगे सौगातों की बारिश, 52 योजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
    Next Article अमेरिका की टैरिफ धमकियों को भारत ने किया नजरअंदाज, कहा- हमारा ध्यान ठोस एजेंडे पर
    shivam kumar

      Related Posts

      महाराष्ट्र के पुणे जिले के यवत में हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, आगजनी में शामिल 15 गिरफ्तार

      August 2, 2025

      पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, बोले- बिहार आकर ऊर्जा से भर जाता हूं

      August 2, 2025

      कुलगाम के अखल के जंगलों में मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी

      August 2, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र के पुणे जिले के यवत में हिंसा के बाद लगा कर्फ्यू, आगजनी में शामिल 15 गिरफ्तार
      • पटना पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज, बोले- बिहार आकर ऊर्जा से भर जाता हूं
      • कुलगाम के अखल के जंगलों में मुठभेड़ में मारा गया एक आतंकी
      • प्रधानमंत्री आज वाराणसी दौरे पर देंगे 2183 करोड़ की सौगात, किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त भी जारी करेंगे
      • भारत के सहयोग से नेपाल में पेट्रोलियम पाइपलाइन विस्तार का काम शुरू
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version