Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र
    Jharkhand Top News

    पूर्व सांसद ने पारसनाथ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को लेकर रेल मंत्री को लिखा पत्र

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 12, 2025Updated:August 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। पूर्व राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने जैन धर्मावलंबियों की सुविधा को लेकर पारसनाथ स्टेशन पर लंबी दूरी की प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था निर्धारित करने को लेकर मंगलवार को रेलमंत्री को पत्र भेजा है।

    उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि मधुबन (पारसनाथ) में जैन समाज के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी के दर्शन के लिए सालोंभर देश–दुनिया से हज़ारों जैन तीर्थ यात्री आते हैं। जिनमें खासकर वृद्ध, महिला और बच्चों का अनुपात सबसे अधिक होता है।

    इस स्टेशन पर प्रतिदिन लगभग 1500 से 1600 यात्रियों का आवागमन होता है। लेकिन यहां लंबी दूरी की कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव नहीं है। जि इससे पारसनाथ के साथ-साथ यहां देश के विभिन्न शहरों से आनेवाले यात्री दर्शनार्थियों को कठिनाइयां होती है।

    पोद्दार ने रेलवे मंत्रालय को यह सुझाव दिया है कि राजस्थान जानेवाली तीन जोड़ी प्रमुख ट्रेनों हावड़ा बाड़मेर-हावड़ा एक्सप्रेस, हावड़ा-बीकानेर-हावड़ा एक्सप्रेस और कोलकाता-बीकानेर-कोलकाता प्रताप एक्सप्रेस का ठहराव होना चाहिए। ताकि पारसनाथ स्टेशन पर आनेवाले यात्रियों की समस्या का समाधान हो सके।

    उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जैन धर्मावलंबियों की श्री सम्मेद शिखरजी मधुबन की यात्रा सुगम बनाने के लिए इन ट्रेनों का ठहराव पारसनाथ स्टेशन पर करने से देश भर के जैन समाज के तीर्थयात्री लाभान्वित होंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएमजीएम अस्पताल के डिमना स्थानांतरण के खिलाफ लोगों ने किया प्रदर्शन
    Next Article पूर्व पार्षद असलम को उच्च न्यायालय से मिली जमानत
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, एसएसपी ने देर रात किया पंडालों का निरीक्षण

      October 1, 2025

      मनातू : पुलिस ने अवैध विदेशी शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, 2 तस्कर गिरफ्तार

      October 1, 2025

      नवरात्रि में कन्या पूजन का विशेष महत्व, उम्र अनुसार मिलते अलग-अलग फल, जानें मान्यता

      October 1, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महान संगीतकार सचिन देव बर्मन की जयंती पर ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
      • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ₹4233 करोड़ की योजनाओं का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन
      • वनडे में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बनीं दीप्ति शर्मा
      • महिला वनडे विश्व कप : दीप्ति शर्मा के ऑलराउंड प्रदर्शन से भारत की जीत, श्रीलंका को 59 रनों से हराया
      • फिलिस्तीन पर भारत के रुख को लेकर कांग्रेस ने पूछे सवाल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version