रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद रहे शिबू सोरेन के निधन के बाद उन्हें लोग श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में झारखंड के लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने भी दिवंगत शिबू सोरेन को अपने गाने के माध्यम से श्रद्धांजलि दी है।
गायक आशुतोष द्विवेदी ने मंगलवार को अपना गाना लॉन्च करने बाद यूट्यूब पर उपलोड किया और अपनी ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। गाना के बोल हैं “वीर शिबू सोरेन का झारखंड दीवाना है”।
गुरुजी को याद कर अपनी मधुर आवाज से लोकगायक आशुतोष द्विवेदी ने उनकी पूरी जीवनी को इस गीत के माध्यम से परिभाषित किया है। इस गीत में उन्होंने वीर शिबू सोरेन की गाथा का पूर्ण वर्णन किया है। उन्होंने उनके संघर्षों को भी गीत के माध्यम से आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया है।
आशुतोष ने शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा जाकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पोस्टर सौंपकर उनसे आशीर्वाद भी प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने आशुतोष का धन्याद किया और संगीत की दुनिया में आगे बढ़ने का आशीर्वाद भी दिया।नेमरा में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्य रूप से अवधेश ठाकुर, सतीश मिश्रा और अतिंद्र नाथ वैध उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि आशुतोष द्विवेदी ने शिबू सोरेन के इस धरती से जाने से झारखंड तो शून्य हो गया, परन्तु उनके बताए हुए रास्ते को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर यह गीत बनाया है। इस गीत के निर्माता राजीव सिंह, उप निर्माता डॉ. अनिल कुमार हैं। संगीत हर्ष उपाध्याय ने दिए हैं।