रांची। बरियातू हाउसिंग स्थित स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति की ओर से 16 अगस्त को भूमिपूजन और खूंटी पूजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा की जाएगी। स्वर्ण जयंती क्लब दुर्गा पूजा समिति ने सदस्यों से पूजा में शामिल होने की अपील की है। यह जानकारी समिति की ओर से बुधवार को दी गई।