रांची। इस वर्ष झारखंड में भारी बारिश दर्ज की गई है। भारी बारिश का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जून से लेकर अगस्त तक के महज तीन महीने में राज्य के 24 में से 12 जिलों में 12 हजार 260 मिमी बारिश दर्ज की गई है। पश्चिमी सिंहभूम 937.6, सिमडेगा इनमें 977.1मिमी, सरायकेला खरसावां में 1138 मिमी, रांची में 1100.4 मिमी, लातेहार में 1085. 2 मिम, खूंटी में 1011 मिमी, जामताड़ा में 1010.5 मिमी, पूर्वी सिंहभूम में 1344.3 मिमी, दुमका में 920.3 मिमी, धनबाद में 1089.8 मिमी, बोकारो में 830.5 मिमी, गिरिडीह में 821.3 मिमी शामिल है।
वही 1 जून से 20 अगस्त तक राज्य में 711.7 मिलीमीटर के मुकाबले 894.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जो सामान्य बारिश के 26 प्रतिशत अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार 26 अगस्त तक राज्य के विभिन्न जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
विभाग ने 22 अगस्त को राज्य के उत्तर पश्चिमी जिलों में भारी बारिश होने आशंका व्यक्ति है। इसे लेकर विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
गुरुवार को रांची और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर बारिश दर्ज की गई। साथी बारिश और बादल छाए रहने के चलते तापमान में गिरावट होने से ठंड का एहसास हुआ।
रांची में अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस, जमशेदपुर में 31 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.4 डिग्री, बोकारो में 29.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।