Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार के पटना में ट्रक-ऑटो की टक्कर में 08 की मौत
    राज्य

    बिहार के पटना में ट्रक-ऑटो की टक्कर में 08 की मौत

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। राजधानी पटना में शनिवार सुबह 6 बजे शाहजहांपुर-दनियावां-हिलसा स्टेट हाईवे-4 पर सिगरियावा स्टेशन के पास ट्रक-ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार 08 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक नालंदा जिले के हिलसा के मलावा गांव के निवासी थे। मृतकों में पांच महिलाएं हैं। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (पीएमसीएच) भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि ऑटो-रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पीड़ितों का खून सड़क पर फैल गया।

    पटना के ग्रामीण एसपी विक्रम सिहाग ने सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक ऑटो में सवार सभी लोग नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलावा गांव निवासी थे। जो पटना जिले फतुहा त्रिवेणी घाट पर गंगा स्नान के लिए आए थे। मृतकों में संजू देवी (60) पति राजेंद्र प्रसाद, दीपिका पासवान (35) पति धनंजय पासवान, कुसुम देवी (48) पति चंद्रमौली पांडेय, चंदन कुमार (30) चालक,

    कंचन पांडेय (34) पिता परशुराम पांडेय शामिल हैं। इसके साथ ही दुर्घटना में बीरेंद्र राउत की पत्नी, शंभू राम की पत्नी और विकास राम की पत्नी की भी मौत हुई है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए और कई शव सड़क पर बिखर गए। मृतकों में सभी 8 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    दुर्घटना की सूचना मिलते ही पटना के शाहजहांपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को पीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, टैंक लॉरी तेज रफ्तार में आ रही थी और ड्राइवर ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था, जिसके बाद उसकी ऑटो से सीधी टक्कर हुई।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकुख्यात मयंक सिंह अजरबैजान से झारखंड लाया गया, रामगढ़ कोर्ट में किया जाएगा पेश
    Next Article लगातार बारिश ने बढ़ाई पूजा आयोजकों की चिंता
    shivam kumar

      Related Posts

      सात सौ किलोमीटर दूर किया जूनियर इंजीनियर का ट्रांसफर, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

      August 23, 2025

      प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर काशी में एक से 17 सितम्बर तक चलेगा स्वच्छता अभियान

      August 23, 2025

      वाराणसी: बारिश के बीच रेलवे लाइन के किनारे मुठभेड़, सिगरा पुलिस ने शातिर लुटेरे को दबोचा

      August 23, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • राजनीतिक भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ है संविधान संशोधन विधेयक
      • केनेडी सेंटर में होगा फीफा वर्ल्ड कप 2026 का ड्रॉ : ट्रंप
      • दिल्ली प्रीमियर लीग: पुरानी दिल्ली 6 के लिए अब हर मैच फाइनल जैसा
      • यूपीटी20 लीग : सिद्धार्थ की विस्फोटक पारी से गोरखपुर लायंस की लखनऊ फाल्कन्स पर धमाकेदार जीत
      • कम समय में भारत ने अंतरिक्ष क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की : प्रधानमंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version