Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मौसम»लगातार बारिश ने बढ़ाई पूजा आयोजकों की चिंता
    मौसम

    लगातार बारिश ने बढ़ाई पूजा आयोजकों की चिंता

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 23, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। दुर्गापूजा से ठीक पहले मौसम की मार ने कोलकाता समेत पश्चिम बंगाल के कई जिलों में त्योहार की तैयारियों पर असर डाल दिया है। गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर बने चक्रवात से सोमवार को नया निम्न दबाव बनने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि यह इस साल बंगाल की खाड़ी में बना आठवां निम्न दबाव होगा।

    पिछले दो महीनों में हुई लगातार बारिश ने इस साल का नया रिकॉर्ड बनाया है। आंकड़ों के अनुसार, एक जून से 22 अगस्त तक कोलकाता में 1,135 मिलीमीटर और हावड़ा में 1,250 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मौसम कार्यालय ने मछुआरों को शनिवार शाम तक समुद्र में न जाने की सख्त चेतावनी दी है। बंगाल और ओडिशा तट पर मछुआरों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

    भाद्र मास में जहां हर साल उमस और पसीने की गर्मी लोगों को बेहाल करती थी, वहीं इस बार लगभग रोज ही आसमान काला होकर झमाझम बारिश ला रहा है। इससे दुर्गापूजा की तैयारियों पर असर पड़ा है। कुम्हारों को प्रतिमा बनाने में भारी कठिनाई झेलनी पड़ रही है, वहीं पंडाल निर्माण भी बाधित हो रहा है। आयोजक और शिल्पकार अब केवल यही सवाल पूछ रहे हैं— आखिर बारिश कब थमेगी?

    शनिवार को कोलकाता में दिनभर आसमान अधिकतर मेघाच्छादित रहेगा। हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

    निम्न दबाव के असर से शनिवार को दक्षिण बंगाल के कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। बांकुड़ा, पुरुलिया, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, झाड़ग्राम, बीरभूम और दक्षिण 24 परगना में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, मुर्शिदाबाद, नदिया, पूर्व और पश्चिम बर्दवान, उत्तर और दक्षिण 24 परगना में भी तेज बारिश हो सकती है। उत्तर बंगाल में शनिवार को बिखरी हुई भारी बारिश की संभावना जताई गई है। गरज-चमक के साथ बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार के पटना में ट्रक-ऑटो की टक्कर में 08 की मौत
    Next Article भाजपा नेत्री भारती घोष ने महिला मोर्चा सम्मेलन में नहीं बुलाये जाने पर जताई नाराजगी
    shivam kumar

      Related Posts

      ओडिशा छात्रा गैंगरेप की जांच में आरजी कर कांड जैसी गड़बड़ी : भाजपा

      October 11, 2025

      प्रतियोगी परीक्षा संबंधी जांच आयोग ने मुख्यमंत्री धामी को सौंपी अंतरिम रिपोर्ट

      October 11, 2025

      “लोकनायक” जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चाैधरी ने दी श्रद्धांजलि

      October 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री से मिले अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा
      • ओडिशा छात्रा गैंगरेप की जांच में आरजी कर कांड जैसी गड़बड़ी : भाजपा
      • स्वदेशी को अपनाकर ही भारत बनेगा आत्मनिर्भर : बाबूलाल
      • केंद्र सरकार निजीकरण और बाजारीकरण को दे रही बढ़ावा : माले
      • राष्ट्रीय स्तर के बनेंगे रांची के तीनों बस स्टैंड
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version