Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 6
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»Movie Review Soorma: मनोरंजन के साथ-साथ कुछ कर गुजरने का ज़ज्बा जगाती फ़िल्म
    बॉलीवुड

    Movie Review Soorma: मनोरंजन के साथ-साथ कुछ कर गुजरने का ज़ज्बा जगाती फ़िल्म

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 23, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    स्टार कास्ट: दिलजीत दोसांझ, तापसी पन्नू, अंगद बेदी आदि।

    निर्देशक: शाद अली

    निर्माता: चित्रांगदा सिंह

    बॉलीवुड और बायोपिक एक दूसरे के समानार्थी बनते जा रहे हैं। पिछले कुछ सालों में जो बायोपिक्स की बहार आई है उस बहार में एक नया फूल खिला है- ‘सूरमा’। ‘सूरमा’ हॉकी के चैंपियन खिलाड़ी संदीप सिंह की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित है। उनकी ज़िंदगी में किस तरह के उतार-चढ़ाव आए, कैसे उन्होंने उस पर विजय हासिल की और अंततः कैसे वो बनते हैं सूरमा.. जिन्हें बाद में फ्लिकर सिंह का टाइटल दिया गया!

    फिल्म के शुरुआती हिस्से में ही प्रीतो बनी तापसी पन्नू जिससे संदीप सिंह बहुत प्यार करता है और उसे इंप्रेस करने के लिए उसके साथ हॉकी खेलता है। लेकिन, हार जाता है तब प्रीतो कहती है अगर लाइफ में गोल होगा तो यहां भी हो जाएगा! इस एक लाइन पर पूरी फिल्म का दारोमदार है और इसके बाद किस तरह से संदीप सिंह की ज़िंदगी बदलती है इसी पर आधारित है ‘सूरमा’। एक निर्देशक के तौर पर शाद अली खरे उतरे है। कुछ एक दृश्य को छोड़ दिया जाए तो पूरी फिल्म पर उनकी पकड़ साफ नज़र आती है! कुछ दृश्य जैसे संदीप का ठीक होकर वापस आना या फिर प्रीतो का स्टेडियम में आना और अच्छे बन सकते थे!
    अभिनय की बात की जाए तो दलजीत दोसांझ संदीप सिंह बनने में पूरी तरह से सफल रहे हैं। विक्रम बने अंगद बेदी एक अभिनेता के तौर पर अपनी छाप छोड़ जाते हैं! तापसी पन्नू एक समर्थ अभिनेत्री हैं और वह प्रीतो ही नज़र आई हैं। इसके अलावा विजय राज, कुलभूषण खरबंदा, सतीश कौशिक, महावीर भुल्लर आदि भी अपनी छाप छोड़ जाते हैं! खास तौर पर सतीश कौशिक के बड़े भाई बने अभिनेता की सशक्त उपस्थिति फिल्म को रियल बनाने में मददगार साबित होती है।

    शंकर-एहसान-लॉय के संगीत की बात करें तो दो गाने छोड़ कर उनका संगीत सामान्य ही रहा! ‘सूरमा’ एक अच्छी फिल्म है। यह फिल्म और बेहतर होती अगर शंकर-एहसान-लॉय इसके बैकग्राउंड स्कोर पर और ज्यादा मेहनत करते! फिल्म के इमोशनल सीन हो या क्लाइमेक्स बैकग्राउंड म्यूजिक उन भावनाओं को उभार नहीं पाया है! इसे में देशभक्ति का जज्बा हो या संदीप के दुख में सहभागी बनने से दर्शक चूक जाता है! चितरंजन दास की सिनेमेटोग्राफी शानदार रही है। फारुख ने फिल्म को खूबसूरती से एडिट किया है। साथ ही आर्ट डायरेक्शन और कॉस्ट्यूम डायरेक्शन भी फिल्म को अलग स्तर पर ले जाने में मददगार साबित हुए।
    कुल मिलाकर सूरमा एक ऐसे विजेता की कहानी है जो अभी तक हम लोगों ने कभी सुनी नहीं। इस प्रेरणादायक कहानी को सपरिवार देखा जा सकता है। साथ ही यह कहना गलत नहीं होगा कि फ़िल्म देखने के बाद मनोरंजन के साथ-साथ कुछ कर गुजरने का ज़ज्बा भी आपके भीतर पैदा होगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउत्तर पश्चिम भारत पर ज्यादा मेहरबान क्यों है मानसून के बदरा
    Next Article श्रीलंका ने दूसरा टेस्ट भी जीतकर द. अफ्रीका का किया सूपड़ा साफ
    azad sipahi

      Related Posts

      फिल्म ‘मालिक’ से राजकुमार राव का पहला पोस्टर आया सामने

      June 3, 2025

      हाउसफुल-5 के इवेंट में उमड़ी भीड़ से अक्षय कुमार का गुस्सा हुआ बेकाबू

      June 2, 2025

      वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ के दूसरे सीजन का ऐलान

      May 28, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      • लैंड स्कैम : अमित अग्रवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी बेल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version