Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»जब तक जिंदा हूं, किसी का मताधिकार छीनेने नहीं देंगे : ममता बनर्जी
    देश

    जब तक जिंदा हूं, किसी का मताधिकार छीनेने नहीं देंगे : ममता बनर्जी

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने गुरुवार को कहा कि वह राज्य में किसी भी व्यक्ति का मतदान का अधिकार छीनने नहीं देंगी। कोलकाता के मेयो रोड पर गुरुवार काे आयोजित तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की स्थापना दिवस रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के इशारे पर काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और छात्रों से अपील करते हुए कहा, “आप खुद जांचें कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं। सुनिश्चित करें कि आपके पास आधार कार्ड हो। जब तक मैं जिंदा हूं, किसी का मताधिकार छीना नहीं जाएगा।”

    मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा ने पश्चिम बंगाल में 500 से अधिक टीमें तैनात की हैं, जो घर-घर जाकर मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए सर्वे कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर कोई आपके दरवाजे पर जानकारी लेने आए तो उसे जानकारी न दें। वे आपकी डिटेल्स लेकर आपका नाम हटा सकते हैं। अपने बूथ पर जाकर मतदाता सूची में नाम की पुष्टि करें।”

    ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उसकी अधिकार-सीमा केवल चुनावी अवधि तक होती है, पूरे साल नहीं। साथ ही उन्होंने भाजपा पर बंगाली भाषा और स्वतंत्रता आंदोलन में बंगालियों की ऐतिहासिक भूमिका को भुलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “अगर बंगाली भाषा न होती तो ‘जन गण मन’ राष्ट्रीय गान कैसे बनता? ‘वंदे मातरम’ किस भाषा में लिखा गया है? भाजपा इतिहास मिटाकर भाषाई आतंक थोपना चाहती है।”

    उन्होंने आगे आरोप लगाया कि भाजपा गरीबों को ‘बांग्लादेशी’ कहकर प्रताड़ित करती है, जबकि वे गरीब ही उनकी ताकत हैं। उन्होंने कहा, “मैं जाति नहीं मानती, मैं इंसानियत को मानती हूं।”

    केंद्रीय एजेंसियों को लेकर ममता बनर्जी ने कहा कि पहले कभी कोई एजेंसी किसी राजनीतिक दल के इशारे पर काम नहीं करती थी, लेकिन अब चुनाव आते ही एजेंसियां सक्रिय हो जाती हैं। उन्होंने वाम मोर्चे पर भी भाजपा से हाथ मिलाने का आरोप लगाया।

    इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर किसी एक भी व्यक्ति को मतदान का अधिकार नहीं मिला तो “10 लाख बंगाली दिल्ली कूच करेंगे और राजपथ का घेराव करेंगे।”

    अभिषेक बनर्जी ने 2026 विधानसभा चुनाव को लेकर विश्वास जताया कि भाजपा 50 से अधिक सीटें नहीं जीत पाएगी। उन्होंने कहा, “हमारे खिलाफ सब हैं – भाजपा, ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग, यहां तक कि प्रेस और न्यायपालिका तक। लेकिन हमारे साथ 10 करोड़ बंगाली हैं। पिछली बार जितनी सीटें मिली थीं, उससे अधिक इस बार जीतेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैबिनेट की स्‍वीकृति के बाद गठित होगा विस्थापित आयोग : बिरूआ
    Next Article सरकार के फैसलों में संघ की कोई भूमिका नहीं : मोहन भागवत
    shivam kumar

      Related Posts

      सरकार के फैसलों में संघ की कोई भूमिका नहीं : मोहन भागवत

      August 28, 2025

      जम्मू-कश्मीर के गुरेज सेक्टर की नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवानों ने दो आतंकी मार गिराए

      August 28, 2025

      रेलवे बोर्ड चेयरमैन व सीईओ सतीश कुमार का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

      August 28, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • सरकार के फैसलों में संघ की कोई भूमिका नहीं : मोहन भागवत
      • जब तक जिंदा हूं, किसी का मताधिकार छीनेने नहीं देंगे : ममता बनर्जी
      • कैबिनेट की स्‍वीकृति के बाद गठित होगा विस्थापित आयोग : बिरूआ
      • वित्त आयोग की राशि सितंबर में मिलते ही मिलेंगी पंचायतों को : दीपिका
      • झारखंड विधानसभा से दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version