Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»क्वेटा में आईएसआई और सीटीडी के अधिकारी पांच बलोच छात्रों को घरों से उठा ले गए
    दुनिया

    क्वेटा में आईएसआई और सीटीडी के अधिकारी पांच बलोच छात्रों को घरों से उठा ले गए

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    क्वेटा (बलोचिस्तान) पाकिस्तान। बलोचिस्तान की राजधानी क्वेटा में आधी रात एक घर पर हुई छापेमारी के दौरान कम से कम पांच बलोच छात्रों को पाकिस्तान के अधिकारी जबरिया उठा ले गए हैं। बताया गया है कि आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) और इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के अधिकारियों ने तड़के लगभग 3:30 बजे क्वेटा के एस्सा नगरी इलाके में एक घर पर छापा मारा। यहां से वह कम से कम पांच छात्रों को अगवा कर अपने साथ ले गए।

    द बलोचिस्तान पोस्ट की खबर के अनुसार, पाकिस्तान के अधिकारियों ने मोहम्मद यासीन (17), शबीक (18), कदीर अहमद (18), कदीर लल्ला (17) और अकरम तकसीर (16) को अगवा किया है। विवरण के अनुसार, मोहम्मद यासीन पुत्र मिस्कान, निवासी शापुक तुरबत केच, शबीक पुत्र मोहम्मद असलम, निवासी शापुक तुरबत केच, कदीर अहमद पुत्र पुलेन निवासी उमेरी खेन सामी तुरबत केच और कदीर लल्ला पुत्र लल्ला, निवासी उमेरी खेन सामी तुरबत केच एफएससी के छात्र हैं। इनके साथ अगवा किया गया अकरम तकसीर पुत्र तकसीर अहमद, निवासी उमेरी खेन सामी तुरबत केच मैट्रिक में पढ़ता है।

    बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) ने बयान में इस घटना की पुष्टि करते हुए अगवा किए गए सभी छात्रों की तत्काल रिहाई की मांग की है। बीवाईसी ने कहा कि इससे पहले खुफिया एजेंसियों, आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) और पुलिस कर्मियों ने बुधवार रात करीब 8:00 बजे गोलिमार चौक पर संगठन के सक्रिय सदस्य नजर मरी को हिरासत में लिया। तब से उसका कुछ पता नहीं है। इसके अलावा पाकिस्तानी सेना ने कथित तौर पर 21 अगस्त को यासीन के बेटे अजमल को अगवा कर लिया है। अवारन के झाओ इलाके से इब्राहिम के बेटे मीरान नाम को अगवा कर लिया गया है।

    बीवाईसी ने कहा है कि ऐसी घटनाओं से बलोचों में गहरा आक्रोश पनप रहा है। समूह ने मानवाधिकार संगठनों, मीडिया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से सहयोग की अपील की है। इस बीच पाकिस्तानी अधिकारियों ने अभी तक छात्रों के अगवा किए जाने के आरोपों पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्टॉक मार्केट में एआरसी इंसुलेशन की मजबूत एंट्री, लिस्टिंग के बाद बिकवाली के दबाव में लगा लोअर सर्किट
    Next Article पाकिस्तान के बलोचिस्तान में सुरक्षा बलों पर हमला, सूबेदार समेत कई जवान मारे गए
    shivam kumar

      Related Posts

      पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम पर जताई सहमति

      October 15, 2025

      जापान में एलडीपी को इशिबा के उत्तराधिकारी के चुनाव में झटका देने की तैयारी में विपक्ष

      October 15, 2025

      संसद विघटन के खिलाफ सभी दलों को एकजुट करने का प्रयास, स्पीकर ने बुलाई बैठक

      October 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • विधायक ने किया पुस्तक का लोकार्पण
      • गोली लगने से गंभीर रूप से जख्मी पारा शिक्षक रांची रेफर
      • पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने 48 घंटे के अस्थायी संघर्षविराम पर जताई सहमति
      • झारखंड में अपराधियों का तांडव, पुलिस बनी है मूकदर्शक : बाबूलाल
      • बिहार विधानसभा चुनाव : बीजेपी ने जारी की 12 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, मैथिली ठाकुर को मिला टिकट
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version