Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड शराब घोटाला मामले में छह लोगों को एसीबी ने किया समन
    Jharkhand Top News

    झारखंड शराब घोटाला मामले में छह लोगों को एसीबी ने किया समन

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड शराब घोटाला केस में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है। इस मामले में झारखंड एसीबी ने छत्तीसगढ़ के छह लोगों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जिन लोगों को समन किया है, उनमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग के रहने वाले अरविंद सिंह, नवीन केडिया, अरुणपति त्रिपाठी, भाटिया वाइंस एंड कंपनी के मालिक भूपेंद्र पाल सिंह भाटिया, रायपुर के विकास अग्रवाल और विलासपुर के राजेंद्र जायसवाल का नाम शामिल हैं।

    सभी लोगों को एक और दो सितंबर को एसीबी कार्यालय आकर पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा गया है। उल्लेखनीय है कि झारखंड शराब घोटाला मामले में एसबी ने पिछले वर्ष ही अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। एसीबी ने इस मामले में 27 सितंबर 2024 को अपनी प्रारंभिक जांच (पीई) शुरू की थी। शराब घोटाला केस में एसीबी ने जो पीई दर्ज की थी, उसकी संख्या 03/2024 है। पीई की जांच के दौरान एसीबी को शराब घोटाला से जुड़े कई अहम साक्ष्य मिले थे, जिसके आधार पर एजेंसी ने विनय चौबे को नोटिस भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वह एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए।

    एसीबी ने शराब घोटाला मामले में 20 मई 2025 को प्राथमिकी दर्ज की थी। जिसका कांड संख्या 9/2025 है। इसके बाद 21 मई को एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के वरीय आईएएस अधिकारी (फिलहाल निलंबित) विनय चौबे को गिरफ्तार किया था। इसी दिन उत्पाद विभाग के वरिष्ठ अधिकारी गजेंद्र सिंह सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमंत्री हफीजुल हसन को एयर एंबुलेंस से ले जाया गया दिल्ली
    Next Article विधानसभा चुनाव को लेकर अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का लिया जायजा
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले में सरकार को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश

      October 14, 2025

      रांची एसएसपी ने कई पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, सतीश कुमार बने पिठौरिया थाना प्रभारी

      October 14, 2025

      जमीन विवाद में झामुमो के पांकी प्रखंड अध्यक्ष की हत्या

      October 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पाकिस्तान कर रहा है बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन : भारत
      • केंद्र सरकार ने 16वें वित्त आयोग का कार्यकाल 30 नवंबर तक बढ़ाया
      • झारखंड उच्च न्यायालय ने सूर्या हांसदा मुठभेड़ मामले में सरकार को जवाब दाखिल करने का दिया निर्देश
      • हमारे आंतरिक मामलाें में दखल ना दे अफगानिस्तानः पाकिस्तान
      • शताब्दी वर्ष पर आरएसएस ने निकाला पथ संचलन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version