Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, October 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»सर्दी, खांसी और बुखार का इलाज कराने आए व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया हंगामा
    Jharkhand Top News

    सर्दी, खांसी और बुखार का इलाज कराने आए व्यक्ति की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोडरमा। जिले का सदर अस्पताल फिर सुर्खियों में है। व्यवस्था सुधारने की मांग को लेकर जहां कांग्रेस नेताओं का अनशन शुरू हुआ है। वहीं सर्दी, खांसी और बुखार का इलाज कराने आए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान ही रात में मौत हो गई। मौत होने के बाद मृतक के परिजनों ने जमकर बवाल काटा। हरदिया, नवादा (बिहार) निवासी सुरेश मांझी की पत्नी ने बताया कि उनके पति को पिछले 2-3 दिनों से सर्दी, जुकाम और बुखार था। इलाज के लिए शुक्रवार को 11 बजे दिन में उन्हें लेकर सदर अस्पताल कोडरमा आई। जहां मौजूद चिकित्सक की ओर से उन्हें भर्ती कराने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि उनके पति के भर्ती होने के बाद कोई भी चिकित्सक या नर्स उनकी सुध लेने तक नहीं आए। वहीं देर शाम जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तब वे भाग कर इमरजेंसी में गईं। जहां से एक एएनएम आईं और उन्हें इंजेक्शन लगाया।

    एएनएम के जरिये इंजेक्शन लगाते ही पांच मिनट के भीतर सुरेश मांझी की मौत हो गई। इसके बाद वहां मौजूद सुरेश के परिजन सहित अन्य मरीजों के भी परिजन इमरजेंसी वार्ड में जाकर इसकी शिकायत कर उक्त एएनएम की खोजबीन करने लगे। पता चला कि मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे वहां से भगा दिया । इसके बाद मृतक के परिजन और वहां भर्ती अन्य मरीजों के परिजन आक्रोशित हो गए और सदर अस्पताल की इस लापरवाही के खिलाफ जमकर हंगामा किया। वहां भर्ती मरीजों के परिजनों ने वहां बरती जा रही लापरवाही के खिलाफ सदर में मौजूद कर्मियों को खूब खरी खोटी सुनाई। परिजनों ने कहा कि सदर अस्पताल के डॉक्टर और नर्स का कहना है कि दुनिया में सिर्फ यही अस्पताल है क्या? यहां इलाज नहीं होता है तो दूसरे अस्पताल जाओ। बताते चलें कि आए दिन सदर अस्पताल की लापरवाही को लेकर शिकायतें आती रहती हैं, लेकिन कोई भी सुनने वाला नहीं है। अस्पताल में लापरवाही के बीच वित्तीय पावर को लेकर सिविल सर्जन और अस्पताल उपाधीक्षक के बीच विवाद भी कायम है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअंतिम जोहार रथ यात्रा को बनाया जाएगा सफल : विधायक
    Next Article ऑटो पलटने से दो की मौत , पांच घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग

      October 18, 2025

      अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा

      October 18, 2025

      धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी

      October 18, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द
      • बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, अवैध पत्थर खनन पर कार्रवाई की मांग
      • अवैध खनन रोकने में विफल थाना प्रभारी एवं खनन अधिकारी पर हो कार्रवाई : मधु कोड़ा
      • धनतेरस पर लोहरदाग में लोगों ने की 35 करोड रुपए की खरीदारी
      • विधायक सरयू राय ने उपायुक्त से छठ घाटों पर बेहतर व्यवस्था की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version