Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»‘संविधान बदलने’ के बयान पर भड़की बीजेपी ने घेरा कांग्रेस कार्यालय
    राज्य

    ‘संविधान बदलने’ के बयान पर भड़की बीजेपी ने घेरा कांग्रेस कार्यालय

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    उरई। बिहार में कांग्रेस नेता के दिए गए एक विवादास्पद बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जालौन के मुख्यालय उरई में जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर जिला कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

    बता दें कि यह प्रदर्शन बिहार में एक कांग्रेस नेता के दिए उस बयान के जवाब में किया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि भाजपा यदि दोबारा सत्ता में आती है तो संविधान बदल देगी। भाजपा ने इस बयान को ‘झूठा और भ्रम फैलाने वाला’ बताते हुए इसके खिलाफ जमकर विरोध जताया।

    भाजपा के जिला अध्यक्षा उर्बिजा दीक्षित के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मंगलवार को एक जोरदार रैली निकालते हुए उरई स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए कांग्रेस पर देश को बांटने और जानबूझकर झूठ फैलाने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने ‘कांग्रेस मुक्त हो’ और ‘भाजपा जिंदाबाद’ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि कांग्रेस चुनावी माहौल में झूठे एजेंडे पर चल रही है और लोगों को गुमराह कर रही है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच किसी भी अप्रिय घटना को टालने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजबूत मोर्चा संभाला।

    वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविन्द सिंह सेंगर ने कहा, भाजपा जनता को बरगलाने का काम कर रही है। उन्हें जनता के मुद्दों पर बात करनी चाहिए, लेकिन वे लोगों का ध्यान बटाने का काम कर रहे हैं। जो बयान दिया गया वो सच्चाई पर आधारित है। भाजपा को लोकतंत्र और संविधान में दखलअंदाजी करना पसंद नहीं है, इसलिए वे हमलावर हो रहे हैं।

    नगर अध्यक्ष राजकुमार वर्मा ने कहा कि यह प्रदर्शन पूरी तरह से अतार्किक और फिजूल है। भाजपा के पास विकास दिखाने को कुछ नहीं है, इसलिए वे ऐसे ही मुद्दों पर वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। हमने जो कहा है, उसके पीछे तथ्य हैं। भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से बहस करनी चाहिए, न कि कार्यालय घेर कर धमकी देने का काम।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान का असर काशी में भी दिखेगा: अजय राय
    Next Article बरवाडीह के नए चिकित्सा प्रभारी पर लगा मनमानी का आरोप
    shivam kumar

      Related Posts

      झामुमो बिहार में नही लड़ेगी चुनाव, 6 सीटों पर लड़ने का किया था ऐलान

      October 20, 2025

      बीएसएफ जवानों ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर मनाई दीपावली

      October 20, 2025

      बागी उम्मीदवारों का रोहित पांडे को मिला समर्थन, एनडीए में उत्साह

      October 20, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झामुमो बिहार में नही लड़ेगी चुनाव, 6 सीटों पर लड़ने का किया था ऐलान
      • NH-33 पर भीषण हादसा: कंटेनर ने टैंकर को मारी टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत
      • भारतीय नौसेना हिंद महासागर की गार्जियन : प्रधानमंत्री
      • गाजा में दो इजराइली सैनिकों की हत्या, आईडीएफ का ताबड़तोड़ हमला, 45 की मौत
      • ‘धूम 4’ से अलग हुए अयान मुखर्जी, फैंस में निराशा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version