Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»कांग्रेस काल का ‘पेपर वर्क और टैक्स’ मोदी सरकार में जीएसटी के साथ घट रहा : पीयूष गोयल
    देश

    कांग्रेस काल का ‘पेपर वर्क और टैक्स’ मोदी सरकार में जीएसटी के साथ घट रहा : पीयूष गोयल

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में 2014 से पहले लोगों पर ‘पेपर वर्क और टैक्स’ का बोझ था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2017 में जीएसटी आने के बाद से यह लगातार घट रहा है।

    भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गोयल ने आज पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता कर जीएसटी पर हुए ऐतिहासिक फैसले से संबंधित विषयों पर बातचीत की। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी दरों मे समय के साथ जितना संभव हुआ कटौती की है। देश के उपभोक्ताओं को लाभ देने का सिलसिला लगातार जारी रहा है और यह आगे भी जारी रहेगा।

    उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार के कार्यकाल में लोगों पर उत्पाद शुल्क, वैट, केंद्रीय बिक्री कर और प्रवेश कर के रूप में 30 प्रतिशत से ज़्यादा कर का बोझ था। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक मज़बूत अर्थव्यवस्था का निर्माण किया है। इससे न केवल करों में कमी आई है, बल्कि जीएसटी दरों को सरल और युक्तिसंगत बनाया गया है और व्यापार करने में आसानी हुई।

    उन्होंने कहा कि जीएसटी कर व्यवस्था की परिकल्पना अटल बिहारी वाजपेई सरकार ने की थी, लेकिन कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार कुछ नहीं कर पाई। राज्य सरकारों को भी उन पर भरोसा नहीं था। प्रधानमंत्री मोदी के विजन के कारण जीएसटी आज यथार्थ बना है।

    भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में वादे ज्यादा और काम कम था। कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अलावा कोई भी प्रभावशाली कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा, “जब हमारी सरकार सत्ता में आई, हम सब जानते हैं कि उस समय देश की अर्थव्यवस्था कितनी कमज़ोर थी। कांग्रेस के राज में, भ्रष्टाचार के अलावा, उन्होंने कोई बदलावकारी फ़ैसले नहीं लिए। वो सिर्फ़ वादे करते थे, लेकिन काम नहीं होता था।”

    केंद्रीय मंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी का जीएसटी में ऐतिहासिक और व्यापक बदलाव लाने के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि आजादी के बाद पहली बार इतने बड़े रूप में देश में कर संरचना में बदलाव किया गया है। उन्होंने जीएसटी दरों में बदलाव को उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत बताया और कहा कि इससे देश में बिजनेस करना आसान होगा। एक नई उमंग के साथ देश के किसान, युवा, महिलाएं, छोटे व मझोल उद्योग और हर वर्ग के उपभोक्ता व उद्यमी सभी को एक बड़ा तोहफा 22 सितंबर यानी नवरात्रि के पहले दिन मिलने जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत-सिंगापुर ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप पर की चर्चा
    Next Article बच्चों में गरिमा और सुरक्षा की भावना जगाते हैं शिक्षकः राष्ट्रपति
    shivam kumar

      Related Posts

      बच्चों में गरिमा और सुरक्षा की भावना जगाते हैं शिक्षकः राष्ट्रपति

      September 5, 2025

      भारत-सिंगापुर ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप पर की चर्चा

      September 5, 2025

      कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा की उपेक्षा का आरोप लगाया

      September 5, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कतरास में दो बड़े हादसे, भू-धंसान से दर्जनों घर जमींदोज, सर्विस वैन खाई में गिरी, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
      • जीएसटी सुधार से हर वर्ग को राहत : दीपक प्रकाश
      • घुसपैठियों के मुद्दे पर भाजपा की हाय-तौबा सिर्फ जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश : सुबोधकांत सहाय
      • भाजपा नेता रमेश सिंह को एक बार फिर जान से मारने की मिली धमकी
      • भविष्य की बुनियाद तैयार करते हैं शिक्षक : संजय सेठ
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version