Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»मप्र के इंदौर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग, इंजन में आई थी खराबी
    देश

    मप्र के इंदौर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान की आपात लैंडिंग, इंजन में आई थी खराबी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 5, 2025Updated:September 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    इंदौर/भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को एअर इंडिया की दिल्ली-इंदौर फ्लाइट की आपात लैंडिंग हुई। यह आपातकालीन लैंडिंग इंजन में तकनीकी खराबी के चलते कराई गई। इस विमान में 161 यात्री सवार थे, जिन्हें सुरक्षित उतार लिया गया है। फिलहाल, विमान एयरपोर्ट पर खड़ा है और तकनीकी टीम सुधार कार्य में जुटी हुई है।

    एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्‍स-1104) सुबह 6:40 बजे दिल्ली से उड़ान भरती है और यह सामान्य रूप से 8:15 बजे इंदौर पहुंचती है। हालांकि शुक्रवार सुबह यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय से देर से 8:28 बजे दिल्ली से रवाना हुई। इस विमान में कुल 161 यात्री सवार थे। जब यह विमान इंदौर एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहा था, तभी इसके बाएं इंजन में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इस स्थिति की जानकारी पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। इसके बाद एटीसी ने एयरपोर्ट पर आपात लैंडिंग की घोषणा करते हुए अलर्ट जारी कर दिया। एहतियात के तौर पर रनवे के आसपास फायर ब्रिगेड, रेस्क्यू टीम और एम्बुलेंस सहित सभी आवश्यक टीमें तैनात कर दी गईं। पायलट ने स्थिति को कुशलता से संभालते हुए विमान को सुबह 9:51 बजे इंदौर के देवी अहिल्या बाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से लैंड करा लिया।

    इस बाबत इंदौर एयरपोर्ट के निदेशक विपिनकांत सेठ ने बताया कि ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस के दिल्ली से इंदौर आ रहे विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी। इस पर हमने तमाम एहतियात बरतते हुए इस विमान को सुबह 09:55 बजे इंदौर एयरपाेर्ट पर उतारा। निर्धारित समय के मुताबिक इस विमान को सुबह 09:35 बजे इंदौर हवाई अड्डे पर उतरना था।” उन्होंने बताया कि उड़ान संख्या आईएक्स 1104 वाले इस विमान का चालक दल और इसमें सवार सभी 161 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर में वापसी में एअर इंडिया का यह विमान दिल्ली के लिए रवाना होता है, लेकिन वह उड़ान निरस्त कर दी गई है। विमान की जांच के लिए तकनीकी टीम और इंजीनियर जुट गए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतमाड़-पुरे पांच परगना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री जोरों पर, आबकारी विभाग और पुलिस बनी मूकदर्शक
    Next Article कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर मनरेगा की उपेक्षा का आरोप लगाया
    shivam kumar

      Related Posts

      एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया

      June 2, 2026

      भारत ने इबोला से निपटने के लिए अफ्रीका सीडीसी को भेजी 43 टन चिकित्सा सहायता

      June 2, 2026

      प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा

      June 1, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रिम्स भूमि फजीर्वाड़ा मामले में प्रमोद महतो की अग्रिम जमानत पर 10 जून को अगली सुनवाई
      • एलयूसीसी चिटफंड घोटालाः सीबीआई ने दो मुख्य आरोपितों को मुंबई से गिरफ्तार किया
      • भारत ने इबोला से निपटने के लिए अफ्रीका सीडीसी को भेजी 43 टन चिकित्सा सहायता
      • रांची में पुलिस का मेगा चेकिंग अभियान, 15 से ज्यादा जगहों पर वाहनों की सघन जांच
      • टाटा–बक्सर एक्सप्रेस यात्रियों को बड़ी राहत, ट्रेन में बढ़ेगा एक और कोच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version