Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, October 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बंगाल में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला
    राज्य

    बंगाल में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 5, 2025Updated:September 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल में बारिश का सिलसिला लगातार जारी है। दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बिखरी हुई बारिश हो रही है। कोलकाता भी इससे अछूता नहीं है। उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना है हालांकि इसका सीधा प्रभाव बंगाल पर अभी नहीं पड़ेगा लेकिन सक्रिय मौसमी अक्ष रेखा और बढ़ती आद्रता ने चिंता बढ़ा दी है । इसी कारण सप्ताहांत तक बंगाल के कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है ।

    मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को भारी बारिश की आशंका नहीं है, लेकिन कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इनमें हावड़ा, दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, बीरभूम और मुर्शिदाबाद शामिल हैं। तटीय और आसपास के जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।

    शुक्रवार को कोलकाता का आसमान आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा। शहर में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

    उत्तर बंगाल के कई जिलों में भी बारिश का असर देखने को मिलेगा। शुक्रवार को अलीपुरद्वार जिले में भारी बारिश की संभावना है जबकि दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार और उत्तर दिनाजपुर में भी गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। रविवार से बुधवार तक इन जिलों में बिखरी हुई भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजकीय डिग्री महाविद्यालय राजगीर में हिंदी पखवाड़ा का उद्घाटन
    Next Article भारत-सिंगापुर ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और रणनीतिक साझेदारी के रोडमैप पर की चर्चा
    shivam kumar

      Related Posts

      सीबीआई ने गिरफ्तार डीआईजी भुल्लर के बैंक खाते व लॉकर खंगाले

      October 22, 2025

      सरकार बनने के बाद जीवीका दीदियों को देंगे 30 हजार की स्थाई नौकरी : तेजस्वी यादव

      October 22, 2025

      नवादा में 18 उम्मीदवारों के नामांकन रद्द, निर्वाचन आयोग ने निर्देशों के अनुरूप नहीं मिले कागजात

      October 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • महापर्व छठ पर 12 हजार ट्रेन चलाने का दावा खोखला : राजद
      • घाटशिला उपचुनाव : 14 प्रत्याशी मैदान में, तीन का नामांकन रद्द
      • नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकर विस्फोट से भीषण हादसा, 35 लोगों की मौत
      • बांग्लादेश में भूचाल: सेना के 15 अधिकारियों को जेल, मानवता के खिलाफ अपराध का आरोप
      • नेपाल की अंतरिम पीएम सुशीला कार्की पर गैर कानूनी तरीके से सत्ता कब्जाने का आरोप, गिरफ्तारी की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version